add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

WCL 2025: 12 चौके, 07 छक्के, डिविलियर्स की तूफानी पारी से साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने जीता खिताब

पाकिस्तान चैंपियंस की टीम ने साउथ अफ्रीका चैंपियंस के सामने जीत के लिए 196 रन का लक्ष्य रखा था, साउथ अफ्रीका की टीम ने 16.5 ओवर में इस मुकाबले को जीत लिया.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - August 3, 2025 8:07 AM IST

South Africa Champions wins WCL 2025: एबी डिविलियर्स की तूफानी पारी (60 बॉल में नाबाद 120 रन) की मदद से साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने पाकिस्तान चैंपियंस को नौ विकेट से हराकर वर्ल्ड चैंपियनशिप और लीजेंड्स 2025 के खिताब पर कब्जा जमा लिया है. पाकिस्तान चैंपियंस की टीम ने साउथ अफ्रीका चैंपियंस के सामने जीत के लिए 196 रन का लक्ष्य रखा था, साउथ अफ्रीका की टीम ने 16.5 ओवर में सिर्फ एक विकेट खोकर टारगेट को हासिल कर लिया.

एबी डिविलियर्स ने 60 बॉल में नाबाद 120 रन की पारी में 12 चौके और सात छक्के लगाए. वहीं जेपी डुमिनी ने 28 बॉल में 50 रन (04 चौके, 02 छक्के) की पारी खेली. साउथ अफ्रीका ने सिर्फ हाशिम अमला (14) का विकेट गंवाया. जीत के बाद एबी डिविलियर्स का सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पाकिस्तान की टीम भारतीय टीम के खेलने से इनकार करने के बाद फाइनल में पहुंची थी, जहां टीम ने साउथ अफ्रीका के सामने 196 रन का टारगेट रखा. शर्जिल खान ने 44 बॉल में 76 रन की पारी खेली. उमर आमिन ने 19 बॉल में नाबाद 36 रन बनाए. आसिफ अली ने 15 बॉल में 28 रन बनाए. शोएब मलिक ने 20 रन और कप्तान मोहम्मद हफीज ने 17 रन का योगदान दिया.

एबी डिविलियर्स की तूफानी पारी

196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एबी डिविलियर्स की तूफानी पारी से साउथ अफ्रीका ने धमाकेदार शुरुआत की. डिविलियर्स ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाया, दूसरे ही ओवर में डिविलियर्स ने इमाद वसीम की गेंद पर लगातार दो छक्के और एक चौका लगाया. उन्होंने 47 बॉल में अपना शतक पूरा किया.

डिविलियर्स के अलावा डुमिनी ने भी धमाकेदार पारी खेली. दोनों बल्लेबाजों ने 19 गेंद शेष रहते ही साउथ अफ्रीका चैंपियंस को जीत दिला दी. डुमिनी ने छक्का लगाकर मैच को खत्म किया. एबी डिविलियर्स को प्लेयर ऑफ द मैच के साथ- साथ प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का भी खिताब दिया गया.