- क्रिकेट न्यूज़
- News
- South Africa coach Boucher ‘concerned’ by Rabada ban
ICC नियमों से नाखुश मार्क बाउचर ने कहा- खेल से सारी आक्रामकता हटा देंगे क्या
दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज कगीसो रबाडा पर एक टेस्ट मैचट का बैन लग गया है।
Published On Jan 18, 2020, 11:03 AM IST
Last UpdatedJan 18, 2020, 11:03 AM IST
दक्षिण अफ्रीका के कोच मार्क बाउचर ने शुक्रवार को कहा कि वो तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को बैन लगाने के बाद क्रिकेट के अनुशासनात्मक नियमों को लेकर “चिंतित” थे। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट के विकेट पर ‘आक्रामक तरीके से जश्न’ मनाने पर एक डीमेरिट प्वाइंट दिया गया जिसके बाद उन्हें एक टेस्ट मैच का बैन झेलना पड़ेगा। जिसका मतलब है कि रबाडा अगले हफ्ते इंग्लैंड के खिलाफ जोहान्सबर्ग में होने वाले चौथे और आखिरी टेस्ट में नहीं खेलेंगे।
प्रोटियाज टीम के कोच ने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो मैं चिंतित हूं। आप खेल से आक्रामकता को पूरी तरह अलग नहीं करना चाहेंगे। दो देश एक कड़े मुकाबले में एक दूसरे के खिलाफ खेल रहे हैं। खिलाड़ियों पूरी कोशिश कर रहे हैं।”
हालांकि बाउचर ने माना कि रबाडा को अपनी पिछली गलतियों का ध्यान रखना चाहिए था, जिसकी वजह से उन पर बैन का खतरा आ गया। रबाडा ने रूट के विकेट पर अपने जश्न मनाने के तरीके की वजह से लगे कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल-वन को तोड़ने के अपराध को आईसीसी के सामने स्वीकार किया।
मुश्फिकुर रहीम ने बताया पाकिस्तान ना जाने का कारण, कहा- मेरे परिवार को लगता है डर
बाउचर ने आगे कहा, “लेवल-वन कलाई पर थप्पड़ मारने जैसा है क्योंकि डीमेरिट प्वाइंट्स की वजह से वो अगला मैच नहीं खेलेगा। कभी कभार भावनाएं ज्यादा हो जाती हैं इसलिए इस तरह से नियम थोड़े निराशाजनक हैं लेकिन अगर आपको नियम पता हैं तो आपको उन्हें मानना चाहिए। केजी को पता है वो क्या कर सकता है और क्या नहीं और शायद उसने रेखा से थोड़ा आगे निकल गया।”
आक्रामक होकर अपना सर्वश्रेष्ठ खेल खेलते हैं रबाडा
उन्होंने माना कि नियमों में बदलाव किए जाने की जरूरत है लेकिन बाउचर ने ये भी कहा कि वो रबाडा के रवैए में बदलाव करने और नियमों को अच्छी तरह से समझने पर काम करेंगे।
कोच ने कहा, “मुझे लगता है कि केजी आक्रामक होकर ही अपनी सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी कर पाता है इसलिए आक्रामकता और नियम तोड़ने के बीच सही संतुलकर ढूंढ पाने की कोशिश है लेकिन साथ ही साथ कोशिश नियमों को समझने और उसे सही लाइन पर रखने की भी है।”