• Home
  • News
  • South africa cricketers returns to practice 4071508

कोरोना के बाद कप्तान क्विंटन डी कॉक सहित 44 दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर्स मैदान पर लौटे

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के अनुसार खिलाड़ी छोटे छोटे समूहों में अभ्यास करेंगे और उनकी करीबी फ्रेंचाइजी टीम के कोच उनके साथ होंगे

Edited By : India.com Staff |Jun 30, 2020, 12:39 PM IST

Published On Jun 30, 2020, 12:39 PM IST

Last UpdatedJun 30, 2020, 12:39 PM IST

कोविड-19 महामारी के कारण 15 मार्च से क्रिकेट की लगभग गतिविधियां बंद है। दक्षिण अफ्रीकी टीम मार्च में 3  वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारत में थी लेकिन महामारी के कारण श्रृंखला स्थगित कर दी गई. सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था.

अब क्विंटन डिकॉक की अगुआई में दक्षिण अफ्रीका के 44 क्रिकेटरों ने कोरोना वायरस महामारी के बीच खेल मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद अभ्यास शुरू कर दिया है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस संक्रमण के 138000 से अधिक मामले हैं और 2400 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं. क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के अनुसार खिलाड़ी छोटे-छोटे समूहों में अभ्यास करेंगे और उनकी करीबी फ्रेंचाइजी टीम के कोच उनके साथ होंगे.

अभ्यास के दौरान क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका की कोरोना वायरस संचालन समिति द्वारा बनाए  गए दिशा-निर्देशों का पूरा पालन होगा. दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट के मुख्य चिकित्स अधिकारी शुएैब मांजरा ने कहा ,‘राष्ट्रीय संक्रामक रोग संस्थान ने हमारे प्रोटोकॉल को मंजूरी दे दी है. हम खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की नियमित जांच करेंगे और सफाई का पूरा ध्यान रखा जायेगा. हर जगह एक कोविड अनुपालन मैनेजर होगा जो यह सुनिश्चित करेगा कि नियमों का पालन हो रहा है .’

महिला हाई परफार्मेंस टीम की ट्रेनिंग पर अभी बात चल रही है.

अभ्यास करने वाले खिलाड़ी :

क्विंटन डीकॉक, डील एल्गर, लुंगी एंगिडी, एडेन मार्कराम, जूनियर डाला, थूनिस डि ब्रून, रासी वान डेर डुसेन, शॉन वोन बर्ग, ड्वेन प्रिटोरियस, हेनरिच क्लासेन, टेंबा बावुमा, रीजा हेंडरिक्स, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, वियान मूल्डर, ब्योर्न फोर्चून, एंडिले फेलुकवायो, डेविड मिलर, सारेल एरवी, खाया जोंडो, डेरिन डुपाविलोन, केशव महाराज, सेनुरान मुथुस्वामी, कीगन पीटरसन, इमरान ताहिर, लुथो सिपामला, एडवर्ड मूरे, एनरिच नोर्जे, सिसांडा मगाला, ग्लेंटोन स्टुरमन, जोन जोन स्म्ट्स, रूडी सेकंड, पिटे वान बिलजोन, रेनार्ड वान टोंडेर, गेराल्ड कोटजी, पीटर मालान, जुबैर हम्जा, जानेमन मालान, फाफ डु प्लेसिस, टोनी डे जोर्जी, ब्यूरान हेंडरिक्स, नांद्रे बर्गर, जार्ज लिंडे और काइल वेरीने.

Editor's Pick