×

जीत के लिए बेताब दक्षिण अफ्रीका

दोनों टीमों की कोशिश हर हाल में यहां जीत कर अपनी जीत की राह में लौटने और सीरीज में बढ़त बनाने की होगी

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - December 26, 2015 12:13 PM IST

दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड© Getty Images
दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड© Getty Images

भारत और पाकिस्तान के हाथों अपनी पिछली टेस्ट क्रिकेट सीरीज गंवा चुकी दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड टीम जब शनिवार से शुरु हो रहे चार टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मैच में आमने सामने होंगी तो दोनों ही टीमों का लक्ष्य यहां जीत हासिल कर सीरीज में विजयी शुरुआत करना होगा। इंग्लैंड की बल्लेबाजी की जिम्मेदारी कप्तान कुक के कंधो पर होगी। मेजबान टीम के कप्तान अमला ने मुकाबले के बारे में कहा कि हम यहां जीत हासिल कर एक अच्छी शुरुआत करना चाहते हैं। टेस्ट रैंकिग की नंबर वन टीम दक्षिण अफ्रीका को टीम इंडिया के हाथों जहां अपनी पिछली टेस्ट सीरीज में 0-3 से करारी हार का सामना करना पड़ा था वहीं इंग्लैंड को पाकिस्तान के खिलाफ संयुक्त अरब अमीरात में सम्पन्न टेस्ट सीरीज में 0-2 की हार झेलनी पड़ी थी।

बॉक्सिंग डे टेस्ट में शनिवार को आपस में भिड़ने वाली दोनों टीमों की कोशिश हर हाल में यहां जीत कर अपनी जीत की राह में लौटने और सीरीज में बढ़त बनाने की होगी। मेजबान दक्षिण अफ्रीका जहां अनुभवी हाशिम अमला की अगुवाई में अपनी चुनौती पेश करेगी वहीं इंग्लैंड का दारोमदार फार्म में चल रहे एलेस्टेयर कुक के कंधों पर होगा। दोनों ही टीमों में दिग्गज और मैच विजेता खिलाड़ियों की भरमार है और वे अपनी पिछली पराजय को पीछे छोड़ कर जीत हासिल करने के इरादे से यहां उतरेंगी। न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका पहले वनडे  मैच का पूरा स्कोर कार्ड जानने के लिए यहां क्लिक करें…

दोनों ही टीमों का स्लो विकेटों पर बेहद खराब प्रदर्शन रहा है और स्पिन आक्रमण के खिलाफ दोनों ही टीमों के दिग्गज बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा लेकिन अब यहां की तेज और उछालभरी पिचों पर उनके पास यह अवसर होगा कि वे यहां रन बनाकर अपनी पुरानी फार्म में लौटें।
दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन चोट के बाद टीम में वापसी कर चुके हैं। स्टेन की वापसी से मेजबान टीम का गेंदबाजी आक्रमण मजबूत हुआ है। खराब बल्लेबाजी से जूझ रही दक्षिण अफ्रीका टीम के लिए इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का न खेलना राहत की बात है। एंडरसन मांसपेशियों में खिचाव के बाद पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं। ये भी पढ़ें: जुलाई में वेस्टइंडीज दौरा करेगी भारतीय टीम

दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीकी दौरे में गई इंग्लैंड टीम ने अपने दोनों अभ्यास मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन कर मेजबान टीम को कड़ी टक्कर देने के संकेत दे दिए हैं। दक्षिण अफ्रीकी टीम की बल्लेबाजी का पूरा दारोमदार विस्फोटक बल्लेबाज एबी डीविलियर्स पर होगा भारत में हमारा प्रदर्शन निराशाजनक था लेकिन हम इससे उबर चुके हैं और नए जोश के साथ इग्लैंड को कड़ी टक्कर देने के लिए उतरेगी ।

TRENDING NOW