T20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया बाहर

दक्षिण अफ्रीका ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में एंट्री कर ली है. अफ्रीकी टीम ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को करारी मात दी.

Edited By : Saurav Kumar |Oct 17, 2024, 10:19 PM IST

Published On Oct 17, 2024, 10:19 PM IST

Last UpdatedOct 17, 2024, 10:19 PM IST

South African team during the match against Australia

South African Women's Cricket Team (Image Credit: X)

South Africa in T20 World Cup Final: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप को पहला फाइनलिस्ट मिल गई है. दक्षिण अफ्रीका ने सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को एकतरफा अंदाज में हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.

यह टी20 वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी बार है जब दक्षिण अफ्रीका ने फाइनल में जगह बनाई है. इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप 2023 में भी दक्षिण अफ्रीका की टीम फाइनल में पहुंची थी. हालांकि वह खिताब नहीं जीत पाई थी और टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ऑस्ट्रेलिया से लिया अफ्रीकी टीम ने बदला

दक्षिण अफ्रीका ने आज सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर कंगारू टीम से पिछले वर्ल्ड कप फाइनल में मिली हार का बराबर बदला ले लिया है. सेमीफाइन मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम शुरुआत से शानदार लय में नजर आई. टीम ने पहले कंगारू टीम को 134 रन पर रोक दिया. इसके बाद सिर्फ 2 विकेट खोकर लक्ष्य को बड़ी आसानी से हासिल कर लिया.

एनिक बोस के तूफान में उड़ी कंगारू टीम

दक्षिण अफ्रीका की ओर से एनिक बोस ने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन करते हुए 74 रन की तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली. एनिक ने अपनी पारी में 48 गेंद का सामना किया जिसमें उनके बल्ले से 8 चौके और 1 छक्का निकला. एनिक के अलावा कप्तान लौरा ने भी बल्ले से सधी हुई पारी खेली. लौरा ने मैच में 37 गेंद पर 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 42 रन की पारी खेली. लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने शुरुआत से कंगारू गेंदबाजों पर नकेल कसी हुई थी. उन्होंने कंगारू टीम को वापसी करने का एक भी मौका नहीं दिया. अफ्रीकी टीम अब ऐतिहासिक खिताबी जीत से सिर्फ एक कदम दूर है. टीम यही चाहेगी कि उनका सपना इस बार सच को और दक्षिण अफ्रीकी टीम पहली बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम करे.

Editor's Pick