• Home
  • News
  • South Africa George Linde set to replace Wanindu Hasaranga at LSG

वानिंदु हसरंगा के रिप्लेसमेंट का ऐलान, पहली बार आईपीएल खेलेगा यह दिग्गज खिलाड़ी

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ LSG के मैच के दौरान क्रिकेट डायरेक्टर ने कहा था कि वानिंदु हसरंगा हमारे साथ नहीं जुड़ पाएंगे.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Apr 10, 2026, 05:01 PM IST

Published On Apr 10, 2026, 05:01 PM IST

Last UpdatedApr 10, 2026, 05:01 PM IST

Wanindu Hasaranga

Wanindu Hasaranga

लखनऊ सुपरजायंट्स ने वानिंदु हसरंगा के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है. साउथ अफ्रीका के लेफ्ट-आर्म स्पिनर जॉर्ज लिंडे को हसरंगा की जगह टीम में मौका दिया गया है. एलएसजीफ्रेंचाइजी के क्रिकेट डायरेक्टर टॉम मूडी ने इसकी जानकारी दी है. 34 साल के जॉर्ज लिंडे पहली बार आईपीएल में खेलेंगे.

ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ LSG के मैच के दौरान क्रिकेट डायरेक्टर ने कहा था कि वानिंदु हसरंगा हमारे साथ नहीं जुड़ पाएंगे और हम उनकी जगह किसी और को लाने की तैयारी कर रहे हैं. वानिंदु हसरंगा को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2 करोड़ रुपये की बेस प्राइस पर खरीदा था.  हसरंगा पिछले लगभग दो महीनों से क्रिकेट से दूर हैं, क्योंकि उनकी बाईं हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया था. उन्होंने 8 फ़रवरी को T20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका का पहला मैच आयरलैंड के ख़िलाफ़ खेला था और तब से वे क्रिकेट से बाहर हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

माना जा रहा है कि फ्रेंचाइजी ने कुछ और विदेशी स्पिनरों को भी शॉर्टलिस्ट किया था, जिनमें अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान और इंग्लैंड के लियाम डॉसन शामिल थे, लेकिन आखिर में, उन्होंने 34 साल के इस साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी को चुना. जार्ज लिंडे को एक लाख के बेस प्राइस में टीम के साथ जोड़ा गया है.

कौन हैं जार्ज लिंडे ?

34 साल के जार्ज लिंडे साउथ अफ्रीका की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए टी-20 में साल 2020 में डेब्यू किया था. वहीं टेस्ट और वनडे में उनका डेब्यू साल 2021 में हुआ. वह साउथ अफ्रीका के लिए तीन टेस्ट, चार वनडे और 37 टी-20 मैच खेल चुके हैं. वह गेंदबाजी के साथ-साथ बल्ले से भी रन बनाने में माहिर हैं. उनके नाम टी-20 इंटरनेशनल में 403 रन है, उनका स्ट्राइक रेट 147.61 का है. वहीं उन्होंने 35 विकेट भी चटकाए हैं.

लखनऊ सुपरजायंट्स का स्क्वाड:

ऋषभ पंत (कप्तान), निकोलस पूरन, जोश इंगलिस, मुकुल चौधरी, मैथ्यू ब्रीट्ज्के, एडेन मार्कराम, हिम्मत सिंह, अक्षत रघुवंशी, अब्दुल समद, आयुष बदोनी, मिचेल मार्श, शाहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, जार्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, आवेश खान, मयंक यादव, मोहसिन खान, अनरिच नॉर्टजे, मणिमरन सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव, आकाश सिंह, नमन तिवारी, अर्जुन तेंदुलकर

Editor's Pick