add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

चोटिल प्रिटोरियस की जगह दक्षिण अफ्रीका ने मार्को जानसेन को टी-20 वर्ल्ड कप टीम में किया शामिल

जानसेन को शुरू में रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल किया गया था। रिजर्व खिलाड़ियों में अब उनकी जगह तेज गेंदबाज लिजाद विलियम्स लेंगे.

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - October 12, 2022 4:51 PM IST

जोहानिसबर्ग. बायें हाथ के तेज गेंदबाज मार्को जानसेन को ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आगामी टी20 विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को यह घोषणा की। इस 22 वर्षीय तेज गेंदबाज को ऑलराउंडर ड्वेन प्रिटोरियस की जगह टीम में लिया गया है जो भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में चोटिल हो गए थे।

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका की विज्ञप्ति के अनुसार जानसेन को शुरू में रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल किया गया था। रिजर्व खिलाड़ियों में अब उनकी जगह तेज गेंदबाज लिजाद विलियम्स लेंगे। जानसेन ने अब तक केवल एक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला है जो उन्होंने इस साल जून में भारत के खिलाफ राजकोट में खेला था। इस मैच में उन्होंने 38 रन देकर एक विकेट लिया था। उन्होंने सात टेस्ट और तीन वनडे भी खेलें हैं। दक्षिण अफ्रीका टी20 विश्वकप में अभियान की शुरुआत 24 अक्टूबर को क्वालीफाई करने वाली टीम के खिलाफ करेगा।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टी20 विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम:

तेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसेन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नोर्किया, वेन पार्नेल, कागिसो रबाडा, रिले रोसौ, तबरेज़ शम्सी और ट्रिस्टन स्टब्स।

रिजर्व: ब्योर्न फोर्टुइन, एंडिले फेलुकवायो, लिजाद विलियम्स।

इनपुट- पीटीआई भाषा