सीरीज जीत के बावजूद ODI में चौथे स्‍थान पर खिसका दक्षिण अफ्रीका

श्रीलंका के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज 0-2 से हारने के बाद साउथ अफ्रीका ने वनडे में दर्ज की 3-2 से जीत।

Edited By : Sandeep Gupta |Aug 13, 2018, 03:02 PM IST

Published On Aug 13, 2018, 03:02 PM IST

Last UpdatedAug 13, 2018, 03:02 PM IST

JP Duminy David Miller Getty Images

JP Duminy, David Miller (File Photo) © Getty Images

श्रीलंका दौरे पर आई साउथ अफ्रीका की टीम को टेस्‍ट सीरीज में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन जब वनडे सीरीज शुरू हुई तो मेहमान टीम ने बाजी पलट दी। साउथ अफ्रीका ने पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले तीन मुकाबलों में जीत दर्ज की। लगा अफ्रीकी टीम वनडे में श्रीलंका को वाइटवाश कर देगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। श्रीलंका ने आखिरी दो मैच जीतकर सीरीज को 2-3 से हार के साथ खत्‍म किया।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/twitter-ridicules-indian-batting-after-disaster-vs-england-at-lords-735241″][/link-to-post]

सीरीज जीतकर भी नुकसान में रहा साउथ अफ्रीका

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आईसीसी ने इस सीरीज के खत्‍म होने के बाद ताजा वनडे रैंकिंग जारी की। वनडे रैंकिंग में साउथ अफ्रीका सीरीज जीतने के बाद भी तीसरे से चौथे स्‍थान पर खिसक गया। चौथे नंबर पर मौजूद न्‍यूजीलैंड अब तीसरे स्‍थान पर आ गई है।

इस सीरीज के शुरू होने से पहले साउथ अफ्रीका के पास वनडे में 113 प्‍वाइंट्स थे।आखिरी दो मैच हारने के बाद उसे दो प्‍वाइंट्स का नुकसान हुआ। पहले से 112 प्‍वाइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद न्‍यूजीलैंड तीसरे नंबर पर आ गया।

श्रीलंका को हुआ तीन प्‍वाइंट्स का फायदा

श्रीलंका की टीम मौजूदा समय में आईसीसी वनडे रैंकिंग में आठवें स्‍थान पर है। वो सीरीज हारा जरूर, लेकिन इसके बाजवूद उसे तीन प्‍वाइंट्स का फायदा हुआ। हालांकि इससे उसकी रैंकिंग में खास प्रभाव नहीं पड़ा क्‍योंकि सातवें नंबर पर मौजूद बांग्‍लादेश के पास 92 प्‍वाइंट्स हैं। वनडे रैंकिंग में इंग्‍लैंड पहले और भारत दूसरे स्‍थान पर है।

Editor's Pick