भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका टीम का ऐलान; कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे और क्विंटन डी कॉक शामिल

दक्षिण अफ्रीका टीम 26 दिसंबर से शुरू होने वाले तीन टेस्ट मैचों में भारत का सामना करेगी।

Edited By : India.com Staff |Dec 07, 2021, 02:19 PM IST

Published On Dec 07, 2021, 02:19 PM IST

Last UpdatedDec 07, 2021, 02:19 PM IST

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (CSA) ने मंगलवार को भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए एक मजबूत 21 सदस्यीय टेस्ट टीम की घोषणा की। दक्षिण अफ्रीका (South Africa) टीम 26 दिसंबर से शुरू होने वाले तीन टेस्ट मैचों में भारत का सामना करेगी। 15 जनवरी तक चलने वाली टेस्ट 2022 आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (ICC World Test Championship 2021–2023  के नए चक्र का हिस्सा होगी। तीनों टेस्ट क्रमशः सेंचुरियन, जोहान्सबर्ग और केप टाउन में खेले जाएंगे।

दक्षिण अफ्रीका की टेस्ट टीम: डीन एल्गर, टेम्बा बावुमा, क्विंटन डी कॉक, कगिसो रबाडा, सरेल इरवी, ब्यूरन हेंड्रिक्स, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, एडेन मार्कराम, वियान मुल्डर, एनरिक नॉर्खिया, कीगन पीटरसन, रासी वैन डेर डूसन, काइल वेरेने, मार्को जेन्सन, ग्लेनटन स्टुरमैन, प्रेनेलन सुब्रेयन, सिसांडा मगला, रयान रिकेल्टन, डुआने ओलिविर।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

राष्ट्रीय चयन पैनल ने इस साल जून में वेस्टइंडीज का सफलत दौरा करने वाले कोर स्क्वाड को बरकरार रखा है। हालांकि इसमें तीन खिलाड़ियों- कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada), एनरिक नॉर्खिया (Anrich Nortje) और क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) को जोड़ा गया है। साथ ही डुआने ओलिविर (Duanne Olivier) ने टीम में वापसी की है। ग्लेनटन स्टुरमैन और प्रेनेलन सुब्रायन की भी वापसी हुई है और सिसांडा मगला और रयान रिकेल्टन को अपना पहला टेस्ट कॉल-अप मिला है।

दक्षिण अफ्रीका के लिए ओलिवियर का आखिरी टेस्ट मैच 2019 के फरवरी में श्रीलंका के खिलाफ गकेबेरा में था। 29 साल के खिलाड़ी ने सीएसए की चार-दिवसीय सीरीज में जोरदार वापसी की है। ओलिवर इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज थे। ओलिवियर ने आठ पारियों में 11.14 की औसत से 28 विकेट लिए और 5/53 की सर्वश्रेष्ठ आंकड़े दर्ज किए।

Editor's Pick