Akhilesh Tripathi
पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2013 मेंआर्यन टीवी (पटना) से हुई, फिर ईनाडु डिजीटल (ईटीवी हैदराबाद) में लगभग ...Read More
Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 3, 2026 8:53 AM IST

South Africa Squad for T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी टीम घोषित कर दी है.टीम की कमान एडेन मार्करम को सौंपी गई है, उनके साथ युवा तेज गेंदबाज क्वेना मफाका और टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज जेसन स्मिथ को शामिल किया गया है. हालांकि विस्फोटक बल्लेबाज रयान रिकेल्टन और ट्रिस्टन स्टब्स इस टीम में जगह नहीं बना सके हैं.
स्मिथ का चयन उनकी हालिया शानदार फॉर्म के कारण हुआ है. स्मिथ ने 2024 में अपना टी20 डेब्यू किया था और उनका स्ट्राइक रेट 128.30 है, वह फिलहाल एसए20 में एमआई केपटाउन के लिए खेल रहे हैं. स्मिथ और मफाका के अलावा, कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी जोरजी, डोनोवन फरेरा और जॉर्ज लिंडे को पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में शामिल किया गया है.
हेड कोच शुक्री कॉनराड ने कहा, हम उपमहाद्वीप में लौट रहे हैं, जहां हमने हाल ही में मेजबान भारत के खिलाफ खेला था, उन परिस्थितियों में खेलने से हमें जो अनुभव मिला है, वह निश्चित रूप से इस टूर्नामेंट में हमारे लिए फायदेमंद होगा. उन्होंने कहा कि वर्ल्ड कप टीम के लिए चुने गए कई खिलाड़ी उस दौरे पर थे और उन्होंने उन पिचों का अनुभव किया है जिनका सामना हमें शायद करना पड़ेगा.
कॉनराड ने कहा कि जब हम भारत पहुंचेंगे तो यह उनके लिए बहुत काम आएगा. वर्ल्ड कप के लिए रवाना होने से पहले हमने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है, जिसके लिए इस महीने के अंत में टीम का ऐलान किया जाएगा.
कगिसो रबाडा पसली की चोट के कारण भारत के खिलाफ हालिया व्हाइट बॉल दौरे से बाहर रहे थे, जिसके बाद उन्हें विश्व कप टीम में शामिल किया गया है. साउथ अफ्रीका की इस टीम में तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्त्जे का नाम भी शामिल है, जो टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के लिए सर्वाधिक विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज थे.
भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी. साउथ अफ्रीका ग्रुप डी में शामिल है, जिसमें अफगानिस्तान, कनाडा, न्यूजीलैंड और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की टीम है. साउथ अफ्रीका 9 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कनाडा के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी.
एडेन मार्करम (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी जोरजी, डोनोवन फरेरा, मार्को जानसेन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्त्जे, कगिसो रबाडा और जेसन स्मिथ
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
