- क्रिकेट न्यूज़
- News
- South Africa to give chance to youngsters before ICC world cup 2019
श्रीलंका ODI सीरीज में नहीं खेलेगा अफ्रीका का मुख्य स्पिन गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ वनडे दौरे में दिखती है दक्षिण अफ्रीका की विश्व कप तैयारियों की छलक
Published On Jun 18, 2018, 06:13 PM IST
Last UpdatedJun 18, 2018, 06:13 PM IST
Imran Tahir © Getty Images
श्रीलंका में होने वाली वनडे और टी-20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका ने अपने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में भारतीय मूल के केशव महाराज के अलावा तबरेज शम्शी को जगह दी गई है जबकि आईसीसी की वनडे रैंकिंग में नंबर छह पर मौजूद दक्षिण अफ्रीका के मुख्य स्पिन गेंदबाज इमरान ताहिर को आराम दिया गया है।
बताया गया है कि इमरान ताहिर को आराम देने के पीछे अगले साल इंग्लैंड में होने वाले विश्वकप मूल कारण है। दक्षिण अफ्रीका ताहिर पर जरूरत से ज्यादा विश्वास करता है। ऐसे में उनकी फिटनेस टीम मैनेजमेंट के लिए काफी मायने रखती है। युवा स्पिन गेंदबाज केशव महाराज और तबरेज शम्सी को खिलाकर दक्षिण अफ्रीका अपनी बेंच स्ट्रेंथ को भी विश्वकप से पहले मजबूत करना चाह रहा है।
दक्षिण अफ्रीका द्वारा चुनी गई टीम में अगले साल इंग्लैंड में होने वाले विश्वकप की तैयारियों की छलक साफ नजर आती है। मुख्य विस्फोटक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स के सन्यास लेने के बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम का ये पहला दौरा है। साल की शुरुआत में भारत के खिलाफ पहले वनडे के दौरान चोटिल हुए कप्तान फाफ डु प्लेसिस की भी वनडे सीरीज में वापसी हो रही है। इसके अलावा युवा हेनरिक क्लासेन, एडन मार्करम और अनकैप्ड खिलाड़ी रीज़ा हेन्ड्रिक्स भी श्रीलंका के खिलाफ खेलेंगे।
श्रीलंका की टीम पिछले कुछ वर्षों में लगातार कमजोर होती चली गई है। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका इस दौरे पर अपने बड़े प्लेयर्स को आराम देकर युवाओं को मौका देना चाह रहा है।
दक्षिण अफ्रीका टीम: फॉफ डु प्लेसिस (कप्तान), हाशिम अमला, जूनियर डाला, क्विंटन डी कॉक, जेपी डुमिनी, रीज़ा हैंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मारक्रम, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, लुंगिसानी नगिडी, एंडिल फेहलुकवायो, कगीसो रबाडा, तबरेज शमसी।