SL vs SA ODI Series: श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए डी कॉक को आराम

क्विंटन डी कॉक और डेविड मिलर वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं हैं, जबकि दोनों को टी20 सीरीज में जगह मिली है.

Edited By : Cricket Country Staff |Aug 12, 2021, 10:08 PM IST

Published On Aug 12, 2021, 10:08 PM IST

Last UpdatedAug 12, 2021, 10:08 PM IST

साउथ अफ्रीका टीम @OfficialCSATwitter

Sri Lanka vs South Africa ODI and T20I Series: साउथ अफ्रीका को सीमित ओवरों की सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर आना है. यहां दोनों टीमें तीन-तीन मैचों की वनडे और टी20 सीरीज खेलेंगी, जो अगले महीने सितंबर में आयोजित होंगी. इस दौरे के लिए साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने अपनी दो अलग-अलग टीमों का ऐलान कर दिया है. वनडे सीरीज से टीम के स्टार बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (Quinton De Kock) को आराम दिया गया है. क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी.

दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज दो सिंतबर से शुरू होगी, जबकि इतने ही मैचों की टी20 सीरीज 10 सिंतबर से होगी. सभी मुकाबले कोलंबो के अर प्रेमादासा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होंगे. वनडे सीरीज से डी कॉक के अलावा अनुभवी मिडल ऑर्डर बल्लेबाज डेविड मिलर भी बाहर रहेंगे. मिलर को आयरलैंड दौरे पर चोट लगी थी और वह अभी इससे उबर रहे हैं. हालांकि दोनों खिलाड़ियों को टी20 टीम में शामिल किया गया है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ड्वेन प्रिटोरियस की दोनों टीमों में वापसी हुई है. वह विंडीज और आयरलैंड सीरीज से कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के कारण बाहर रहे थे. साउथ अफ्रीका को हाल ही में विंडीज के खिलाफ 3-2 और आयरलैंड के खिलाफ 3-0 से हार का सामना करना पड़ा था.

वनडे टीम: टेम्बा बावुमा (कप्तान), जूनियर डाला, ब्यूरन हेंड्रिक्स, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिच कलासेन, जॉर्ज लिंडे, जानेमान मलान, केशव महाराज, एडन मारक्रम, वियान मुलडर, एनरिच नॉर्त्जे, एंडिले फेहलुकवायो, ड्वेन प्रिटोरियस, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, रैसी वान डेर डुसैन, काइल वेरिने और लिजाड विलियम्स.

टी20 टीम : टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रॉर्न फोर्टुइनस ब्यूरन हेंड्रिक्स, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक्स कलासेन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, सिसांदा मगाला, एडन मारक्रम, डेविड मिलर, वियान मुलडर, लुंगी एनगिदी, एनरिच नॉर्त्जे, ड्वेन प्रिटोरियस, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, रैसी वान डेर डुसैन और लिजाय विलियम्स.

(इनपुट: आईएएनएस)

Editor's Pick