डेविड वार्नर और डीकॉक के बीच डरबन टेस्‍ट के दौरान हुई कहासुनी, वीडियो हुआ वायरल

चौथे दिन चाय काल के दौरान हुई घटना, क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया ने दिए जांच के आदेश

Edited By : Sandeep Gupta |Mar 05, 2018, 03:14 PM IST

Published On Mar 05, 2018, 03:14 PM IST

Last UpdatedMar 05, 2018, 03:14 PM IST

फोटो साभार www.cricket.com.au

ऑस्‍ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रही टेस्‍ट सीरीज के दौरान पहले मैच में मेहमानों ने दक्षिण अफ्रीका को हरा दिया है। ऑस्‍ट्रेलिया ने जीत के लिए मेजबानों को 417 रन का लक्ष्‍य दिया था, जिसे वो नहीं बना सके। दक्षिण अफ्रीका की टीम दूसरी पारी में 298 रन पर ही ढेर हो गई। ऑस्‍ट्रेलिया ने ये मैच 118 रन से अपने नाम कर लिया। मैच के दौरान काा एक वीडियो इस वक्‍त काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में ऑस्‍ट्रेलिया टीम के खिलाड़ी डेविड वार्नर और दक्षिण अफ्रीका टीम के क्विंटन डी कॉक आपस में झगड़ते हुए साफ नजर आ रहे हैं।

 

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

 

यह घटना डरबन टेस्‍ट के चौथे दिन हुई। वीडियो मैच के दौरान ही चाय काल का है। दोनों टीम के खिलाड़ी ग्राउंड से पवेलियन की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान वारनर और डी कॉक के बीच बहस हो गई। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो की ऑडियो तो उपलब्‍ध नहीं है, लेकिन वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि खिलाड़ी किसी बात पर आपस में झगड़ रहे हैं और ऑस्‍ट्रेलिया टीम के बाकी खिलाड़ी वार्नर को शांत करने का प्रयास कर रहे हैं।

 

चौथे दिन लंच तक ऑस्‍ट्रेलिया के गेंदबाज केवल एक विकेट ही ले पाए थे। दक्षिण अफ्रीका के बल्‍लेबाज डिकॉक और एडेन मार्कराम अच्‍छी क्रीज पर जम गए थे और अच्‍छी बल्‍लेबाजी कर रहे थे। अंतिम समय में मिशेल मार्श ने मार्कराम का विकेट लेने में सफलता हासिल कर ली थी। क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं, वहीं दक्षिण अफ्रीकी बोर्ड की तरफ से भी इस घटना को दुर्भाग्‍यपूर्ण करार दिया गया है।

Editor's Pick