- Home
- News
- South Africa vs Bangladesh, 2nd Test: Kagiso Rabada becomes youngest South African bowler to take 100 wickets
सबसे कम उम्र में लगा दिया 'विकेटों का शतक' और बना डाला ये बड़ा रिकार्ड
साउथ अफ्रीका टीम ने दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को एक पारी और 254 रनों से हराया।
Published On Oct 08, 2017, 07:52 PM IST
Last UpdatedOct 08, 2017, 07:52 PM IST
कगीसो रबाडा © Getty Images
ब्लूमफ़ोन्टेन टेस्ट में साउथ अफ्रीकी टीम ने बांग्लादेशी टाइगर्स को एक पारी, 254 रनों से मात दी। मैच के नायक रहे तेज गेंदबाज कगीसो रबाडा जिन्होंने दोनों पारियों में कुल 10 विकेट चटकाए। इसी के साथ रबाडा ने एक और कीर्तिमान अपने नाम किया, रबाडा टेस्ट क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले सबसे कम उम्र के साउथ अफ्रीकन गेंदबाज बन गए। 22 साल के रबाडा ने 22 टेस्ट मैचों में कुल 102 टेस्ट विकेट लिए हैं। बता दें कि रबाडा के नाम साउथ अफ्रीका के लिए एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा 13 विकेट लेने का रिकॉर्ड भी है। उनके साथ साथ मखाया एंटिनी और ह्यू टेफील्ड ने भी ये कीर्तिमान हासिल किया है।
दूसरे टेस्ट में जीत हासिल करने के साथ ही साउथ अफ्रीका टीम ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से जीत ली है। दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहली पारी में साउथ अफ्रीका के चार खिलाड़ियों ने शतक जड़ा और प्रोटियाज टीम की पारी 573 तक पहुंचाई। सलामी बल्लेबाज डीन एल्गर ने 113 रन बनाए, वहीं उनके जोड़ीदार एडन मारक्रम ने 143 रनों की पारी खेली। तीन विकेट गिरने के बाद हाशिम आमला और फॉफ ड्यूप्लेसी ने पारी को संभाला। आमला ने 132 रन जड़े और कप्तान ड्यूप्लेसी ने 135 रनों की धमाकेदार पारी खेली। साउथ अफ्रीका टीम ने 4 विकेट खोकर 573 रन पर पारी घोषित कर दी। [ये भी पढ़ें: रांची टी20 में ऑस्ट्रेलिया की हार के बाद नए नियमों को लेकर उठे सवाल]
That’s Test wickets for @KagisoRabada25! #SAvBAN
Follow live: https://t.co/Fey4hxvIeM pic.twitter.com/dMIqFEwmL6
— ICC (@ICC) October 8, 2017
जिसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेशी टीम को रबाडा की घातक गेंदबाजी का सामना करना पड़ा। रबाडा ने 5 विकेट लेकर बांग्लादेशी टीम को 147 पर समेट दिया। पहली पारी में 426 रनों से पिछड़ने के बाद दूसरी पारी में भी टाइगर्स 200 का आंकड़ा नहीं छू पाए। रबाडा ने एक और पांच विकेट हॉल पूरा किया और मेहमान टीम को 172 पर ऑल आउट कर दिया। रबाडा के 10 विकेटों की मदद से साउथ अफ्रीका ने मैच के साथ सीरीज पर भी कब्जा कर लिया।