SA vs ENG: द. अफ्रीका के सभी खिलाड़ी पाए गए Covid-19 नेगेटिव, अब इस तारीख से होगी वनडे सीरीज

तय कार्यक्रम के अनुसार बीते शुक्रवार से वनडे सीरीज की शुरुआत होनी थी.

Edited By : India.com Staff |Dec 05, 2020, 03:50 PM IST

Published On Dec 05, 2020, 03:50 PM IST

Last UpdatedDec 05, 2020, 03:50 PM IST

Trending Cricket News Today: इंग्‍लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज (South Africa vs England, 1st ODI) पर छाए कोरोना वायरस (Covid-19) के साए के बाद शनिवार को एक अच्‍छी खबर आई. साउथ अफ्रीका की टीम के सभी खिलाड़ी कोरोन वायरस की जांच में नेगेटिव पाए गए हैं. ऐसे में अब पहले वनडे मुकाबले काे रिशेड्यूल करते हुए इसे रविवार को कराने का फैसला किया गया है.

इंग्‍लैंड की टीम इन दिनों साउथ अफ्रीका के दौरे पर है. जहां दोनों टीमों के बीच तय कार्यक्रम के अनुसार बीते शुक्रवार से पहला वनडे मुकाबला खेला जाना था. लेकिन साउथ अफ्रीकी टीम के एक खिलाड़ी के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद सीरीज को टालना पड़ा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टी20 सीरीज के बाद साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड (South Africa vs England) की टीमों को 3 वनडे मैचों की सीरीज का आगाज करना था. रिपोर्ट के मुताबिक इंग्लैंड की टीम मैच के लिए होटल से बाहर आकर मैदान में पहुंच चुकी थी.

खिलाड़ी के कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने के बाद इंग्लिश टीम को वापस बायो बबल में भेजने का निर्णय लिया गया. क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) और इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने कहा कि यह फैसला दोनों टीमों, मैच अधिकारियों और मैच में शामिल सभी लोगों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के हितों को ध्यान में रखकर किया गया है.

हालांकि किस खिलाड़ी में कोविड- 19 की पुष्टि हुई है इसकी जानकारी नहीं दी गई है. लेकिन कोविड- 19 पॉजिटिव पाए जाने वाला साउथ अफ्रीका का यह तीसरा खिलाड़ी है. इससे पहले इंग्लैंड ने यहां खेली टी20 सीरीज में साउथ अफ्रीका को 3-0 से मात दी थी. इस जीत की बदौलत इंग्लैंड ने टी20 रैंकिंग में पहले स्थान पर अपना कब्जा जमा लिया है. उसने ऑस्ट्रेलिया को नंबर 1 के इस पायदान से हटाया.

Editor's Pick