• Home
  • News
  • South africa vs england 1st t20i jonny bairstow sam curran tom curran shine as england beat south africa by 5 wickets 4229375

SA vs ENG, 1st T20I: बेयरस्टो की धमाकेदार पारी से इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 5 विकेट से हराया

South Africa vs England, 1st T20I: विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो और बेन स्टोक्स ने चौथे विकेट के लिए 85 रन की साझेदारी की

Edited By : Kamlesh Rai |Nov 28, 2020, 12:31 PM IST

Published On Nov 28, 2020, 12:31 PM IST

Last UpdatedNov 28, 2020, 12:31 PM IST

South Africa vs England, 1st T20I: जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) की नाबाद 86 रन के दम पर इंग्लैंड ने 3 मैचों की सीरीज के पहले टी20 मैच में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ मेजबान इंग्लैंड ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. दक्षिण अफ्रीका की ओर से रखे गए 180 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम ने 4 गेंद बाकी रहते 5 विकेट पर 183 रन बनाए. बेयरस्टो को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पारी के पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर ओपनर जेसनर रॉय को जॉर्ज लिंडे ने विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक के हाथों कैच कराकर दक्षिण अफ्रीका को शुरुआती सफलता दिलाई.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बेयरस्टो और स्टोक्स ने 86 रन जोड़े 

जेसन अपना खाता भी नहीं खोल सके. इंग्लैंड का 3 विकेट 34 रन के कुल स्कोर पर गिर चुका था. इसके बाद बेयरस्टो और बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने पारी को संभाला. दोनों ने चौथे विकेट पर 85 रन की साझेदारी कर कुल स्कोर को 119 रन तक ले गए. स्टोक्स 27 गेंदों पर एक चौके और 3 छक्कों की मदद से 37 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें तबरेज शम्सी ने आउट किया.

बेयरस्टो ने अपनी नाबाद पारी के दौरान 48 गेंदों पर 9 चौके और 4 छक्के लगाए. कप्तान इयोन मोर्गन 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे. दक्षिण अफ्रीका की ओर से लिंडे और लुंगी एंगिडी (Lungi Ngidi) ने 2-2 विकेट लिए.

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने 6 विकेट पर 179 रन बनाए थे. मेहमान टीम की ओर से फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) ने 40 गेंदों पर 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से सर्वाधिक 58 रन बनाए जबकि डी कॉक ने 23 गेंदों पर 30 रन की पारी खेली. वान डर डुसेन ने 28 गेंदों पर 37 रन का योगदान दिया वहीं हेनरिच क्लासेन ने 12 गेंदों पर 20 रन बनाए. इंग्लैंड की ओर से सैम कर्रन (Sam Curran) और टॉम कर्रन (Tom Curran) ने 3-3 विकेट लिए.

Editor's Pick