अभद्र भाषा के प्रयोग करने के लिए स्‍टुअर्ट ब्रॉड पर चला आईसीसी का डंडा, लगा जुर्माना

साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच के दौरान स्‍टुअर्ट ब्रॉड ने गलत भाषा का इस्‍तेमाल किया था.

Edited By : India.com Staff |Jan 28, 2020, 07:14 PM IST

Published On Jan 28, 2020, 07:14 PM IST

Last UpdatedJan 28, 2020, 07:14 PM IST

दक्षिण अफ्रीका- इंग्‍लैंड टेस्‍ट सीरीज के चौथे मुकाबले के दौरान अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर आईसीसी ने स्‍टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ कार्रवाई की है. ब्रॉड पर 15 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है.

स्‍टुअर्ट ब्रॉड की 15 प्रतिशत मैच फीस काटने के साथ-साथ उन्‍हें एक डीमेरिट प्‍वाइंट भी दिया गया है.  इंग्लैंड ने इस मैच में 191 रन से जीत दर्ज कर सीरीज पर 3-1 से कब्‍जा कर लिया है. इस सीरीज के दौरान कगीसो रबाडा, जोस बटलर, वर्नोन फिलैंडर और बेन स्टोक्स पर आचार सहिंता के उल्लंघन के लिए सजा दी गयी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- IND vs NZ: हैमिल्‍टन टी20 में विराट तोड़ेंगे महेंद्र सिंह धोनी का ये बड़ा रिकॉर्ड

ताजा मामले में मैच अधिकारियों ने ब्रॉड पर आरोप लगाया था कि वह सोमवार को दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस के करीब पहुंच गये और उनके खिलाफ ‘अभद्र भाषा’ का इस्तेमाल किया.

ब्रॉड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद आचार संहिता के अनुच्छेद 2.3 का उल्लंघन किया जो ‘अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अभद्र भाषा के इस्तेमाल से जुड़ा है.’’ इस जुर्माने के साथ ब्रॉड के नाम एक डिमैरिट अंक भी जुड़ गया. पिछले 24 महीने में उनके साथ यह दूसरी बार हुआ है.

पढ़ें:- INDvNZ : सीरीज जीत के लिए कोहली कर सकते हैं प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल

बुरी तरह सीरीज हारने के बाद फाफ डु प्‍लेसिस से रिटायरमेंट के संबंध में भी सवाल किए गए. उन्‍होंने जवाब देते हुए कहा, “ऐसा लगता है कि आप मुझे अंतिम समय पर धकेल रहे हैं. जब आप भावुक या निराश होते हैं तो आप उस तरह के निर्णय नहीं लेते. मुझे पता है कि परिणाम अच्छे नहीं है. यह आपको दिखाता है कि हम आत्मविश्वास के मामले में कहां हैं. यह क्रिकेट से और इन सब चीजों दूर होने का समय है और फिर से खुद को तरोताजा करके टी-20 में वापसी करने का समय है.”

 

Editor's Pick