This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
रासी वान डेर डूसन के बाद केएल राहुल बने अंपायर के गलत फैसले का शिकार; गुस्से में मैदान से बाहर गए
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सबर्ग टेस्ट की पहली पारी में अर्धशतक बनाने के बाद केएल राहुल दूसरी पारी में सस्ते में पवेलियन लौट गए।
Written by India.com Staff
Last Published on - January 4, 2022 8:48 PM IST

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बाद खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान बेहद औसत दर्जे की अंपायरिंग देखने को मिली, खासकर कि मैच के दूसरे दिन जब एक नहीं बल्कि दो-दो बल्लेबाजों के विकेट को लेकर विवादास्पद स्थिति बने। पहले बल्लेबाज थे दक्षिण अफ्रीका के रासी वान डेर डूसन (Rassie van der Dussen) और दूसरे भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) रहे।
जोहान्सबर्ग में खेले जा रहे टेस्ट मैच में भारत की दूसरी पारी के सातवें ओवर में भारत ने अपना पहला विकेट कप्तान राहुल के रूप में खोया। मार्को जेनसन (Marco Jansen) की पांचवीं गेंद राहुल के बल्ले के अंदरुनी किनारे से लगकर दूसरे स्लिप पर तैनात एडेन मारक्रम (Aiden Markram) के हाथों में गई। फील्ड अंपायर ने आउट का फैसला दिया लेकिन राहुल मैदान से जाने को तैयार नहीं थे क्योंकि उनके मुताबिक कैच सही नहीं था।
तीसरे अंपायर ने रीप्ले में जांच करने के बाद भी आउट का फैसला बरकरार रखा और राहुल को पवेलियन लौटना पड़ा। हालांकि जाते समय वो अंपायर से बहस करते हुए नजर आए।
Is it out if the ball makes contact with the ground? Or is the 3rd umpire too lazy to check the side angle or zoomed in view. #Absurd #INDvsSAF @ICC @BCCI @klrahul11 pic.twitter.com/lpbTfBT2OQ
— Vivek Hari (@vivi_651) January 4, 2022
TRENDING NOW
इससे पहले दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी के दौरान लंच से ठीक पहले शार्दुल ठाकुर की गेंद पर फील्ड अंपायर ने वान डेर डूसन को विकेट के पीछे कैच आउट दिया था लेकिन विकेटकीपर रिषभ पंत द्वारा लपके गए इस कैच को लेकर कई सवाल खड़े हुए थे। हालांकि तीसरे अंपायर को मैदानी अंपायर का फैसला पलटने के लिए कोई स्पष्ट साक्ष्य नहीं मिला और वान डेर डूसन चुपचाप मैदान से बाहर चले गए।
हालांकि दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर (Dean Elgar) और टीम मैनेजर खोमोत्सो मासुबेलेले लंच के समय मैच अधिकारियों से मिले और भारतीय विकेटकीपर रिषभ पंत के हाथों पकड़ गए डूसन के कैच पर चर्चा की।
