दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट से पहले बोले जसप्रीत बुमराह- केपटाउन से जुड़ी हैं खास यादें

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 11 जनवरी से केपटाउन में खेला जाएगा।

Edited By : India.com Staff |Jan 10, 2022, 02:20 PM IST

Published On Jan 10, 2022, 02:20 PM IST

Last UpdatedJan 10, 2022, 02:20 PM IST

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को इस बात की खुशी है कि वो अपना अगला मुकाबला उसी स्थान पर खेलेंगे जहां चार साल पहले उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। चार साल पहले डेब्यू करने वाले बुमराह इस बार टीम के प्रमुख तेज गेंदबाजों में से एक के रूप में न्यूलैंड्स आए है।

दक्षिण अफ्रीका में अपनी पहली सीरीज जीत की कोशिश में लगी भारतीय टीम यहां 11 से 15 जनवरी तक सीरीज के निर्णायक तीसरे टेस्ट में मेजबान टीम का सामना करेगी। इस दौरान टीम बुमराह से गेंद के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद करेगी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बुमराह ने इस वेन्यू पर टीम के शुरूआती अभ्यास सेशन के बाद ट्वीट किया, ‘‘केपटाउन, जनवरी 2018 – वो जगह है जहां टेस्ट क्रिकेट में मेरे लिए सब कुछ शुरू हुआ। चार साल बाद, मैं एक खिलाड़ी और एक व्यक्ति के रूप में विकसित हुआ हूं और इस मैदान पर वापस आने से सुनहरी यादें ताजा हो गई।’’

बुमराह ने उस मैच में एबी डिविलियर्स सहित चार विकेट लिए थे। उन्होंने इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा और 26 मैचों में 107 विकेट लिए हैं। उन्होंने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम की सफलता में अहम भूमिका निभाई है। वो घरेलू सरजमीं पर सिर्फ दो टेस्ट खेले हैं।

Editor's Pick