हाशिम अमला का शतक बेकार, पाकिस्तान ने पहला वनडे जीता

पोर्ट एलिजाबेथ वनडे में पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को 5 विकेट से हराया।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 20, 2019, 09:41 AM IST

Published On Jan 20, 2019, 09:41 AM IST

Last UpdatedJan 20, 2019, 09:41 AM IST

Mohammad Hafeez © AFP

पाकिस्तान ने मोहम्मद हफीज और इमाम उल हक की अर्धशतकीय पारियों के दम पर पहले वनडे में दक्षिण अफ्रीका को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। हाशिम अमला के शानदार शतक के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान के सामने 262 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे मेहमान टीम ने पांच गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया।

ये भी पढ़ें: पोर्ट एलिजाबेथ वनडे: दक्षिण अफ्रीका की पारी रिपोर्ट

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम को इमाम और फखर जमान ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़े। जिसके बाद नौवें ओर में फखर डुआने ओलिवर का शिकार हुए। पहला विकेट गिरने के बाद इमाम और बाबर आजम ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 94 रनों की शानदार साझेदारी बनाई। इसी बीच इमाम ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया।

हालंकि 28वें ओवर में रीजा हैंड्रिक्स की गेंद पर बोल्ड आउट होकर बाबर (49) अर्धशतक से चूक गए। बाबर के पवेलियन लौटने के बाद इमाम और हफीज ने पारी को आगे बढ़ाया। दोनों के बीच की साझेदारी को 37वें ओवर में ओलिवर ने तोड़ा और इमाम को 86 के स्कोर पर पवेलियन भेजा।

ये भी पढ़ें:’बुमराह विश्व में मौजूदा समय में सर्वश्रेष्ठ यॉर्कर फेंकने वाले गेंदबाज’

इमाम के आउट होने के बाद पाक टीम ने लगातार विकेट खोए लेकिन हफीज एक छोर से टिके रहे। उन्होंने 63 गेंदो पर 71 रनों की पारी खेलकर पाकिस्तान को जीत दिलाई।

Editor's Pick