मोहम्‍मद हफीज बोले- लक्ष्‍य हासिल करने को लेकर आश्‍वस्‍त थे

पांच मैचों की वनडे सीरीज में पाकिस्‍तान ने 1-0 की बढ़त बना ली है।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 20, 2019, 04:25 PM IST

Published On Jan 20, 2019, 04:25 PM IST

Last UpdatedJan 20, 2019, 04:25 PM IST

Mohammad Hafeez © Getty Images

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में पाकिस्‍तान की जीत के नायक रहे मोहम्‍मद हफीज ने कहा है कि इस विकेट पर 267 रन का लक्ष्‍य हासिल करना मुश्किल नहीं था।

पढ़ें: ‘एमएस धोनी जानते हैं कि किस परिस्थिति में किस तरह से खेलना है’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पोर्ट एलिजाबेथ में शनिवार को खेले गए सीरीज के पहले वनडे में पाकिस्‍तान ने मेजबान दक्षिण अफ्रीका को 5 विकेट से हराकर 5 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

पढ़ें: मुशीर खान पर लगा 3 साल का बैन ज्यादा सख्त है: दिलीप वेंगसरकर

दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 2 विकेट पर 266 रन बनाए थे। मेजबान टीम की ओर से अनुभवी ओपनर हाशिम अमला ने नाबाद 108 और रासी वान डेर डुसेन ने 93 रन की पारी खेली। पाकिस्‍तान ने 5 गेंद शेष रहते 5 विकेट के नुकसान पर विजयी रन हासिल कर लिया। पाकिस्‍तान की ओर से ओपनर इमाम उल हक ने 86 और मोहम्‍मद हफीज ने नाबाद 71 रन की पारी खेली।

मैन ऑफ द मैच चुने गए मोहम्‍मद हफीज ने कहा, ‘ इस विकेट पर हम 267 रन का लक्ष्‍य हासिल करने को लेकर आश्‍वस्‍त थे। सीरीज का पहला मैच जीतना अहम होता है। ये टीम प्रयास की जीत है। ईमानदारी से कहूं तो बतौर टीम हम निश्चिंत थे कि हम इस लक्ष्‍य को हासिल कर लेंगे। फखर और इमाम ने शानदार शुरुआत दिलाई। बाबर आजम ने लय को बनाय रखा।’

पाकिस्‍तान की ओर से बाबर आजम ने 49 रन का योगदान दिया जबकि फखर जमां ने 25 रन बनाए। सीरीज का दूसरा वनडे मंगलवार को डरबन में खेला जाएगा।

Editor's Pick