- क्रिकेट न्यूज़
- News
- South Africa vs Pakistan, 2nd ODI: Sarfraz Ahmed could be in trouble for making racist taunt against Andile Phehlukwayo
नस्लीय टिप्पणी के लिए मुश्किल में फंस सकते हैं सरफराज अहमद
पांच मैचों की सीरीज का तीसरा वनडे शुक्रवार को सेंचुरियन में खेला जाएगा।
Published On Jan 23, 2019, 09:33 AM IST
Last UpdatedJan 23, 2019, 09:33 AM IST
sarfraz ahmed © AFP
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद नस्लीय टिप्पणी के लिए मुश्किल में फंस सकते हैं।
पढ़ें: राइडर्स की जीत में चमके क्रिस गेल, हेल्स और एबी डिविलियर्स
डरबन में मंगलवार को खेले गए दूसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली।
मैच के दौरान सरफराज अहमद विवादों के घेरे में आ गए हैं। सरफराज दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर एंडिले फेलुकवायो पर नस्लीय टिप्पणी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनकी आवाज स्टंप माइक में रिकॉर्ड हो गई है।
सरफराज अहमद ने फेहलुकवायो को अभद्र टिप्पणी की। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है।
Sarfraz to Pehuhlukwayo: “abbay kaale teri Ammi kahan bethi hoyi hain aaj, kya parhwa kay aaya hai aaj.”pic.twitter.com/svIlnqGhbf
— Hassan (@iamhassan9) January 22, 2019
ये वाक्या दक्षिण अफ्रीका की पारी के 37वें ओवर का है। ओवर की तीसरी गेंद पर तेज गेंदबाज शाहीन आफरीदी की गेंद पर जैसे ही फेहलुकवायो ने सिंगल रन लिया सरफराज ने उन पर ये अभद्र टिप्पणी की जो कि स्टंप माइक में कैद हो गई और मामले ने तूल पकड़ लिया।
पढ़ें: मोहम्मद शमी बने वनडे में सबसे तेज 100 विकेट हासिल करने वाले भारतीय
फेहलुकवायो पर सरफराज ने टिप्पणी करते हुए कहा- ‘अबे काले! तेरी अम्मी आज कहां बैठी हैं? क्या परवा के आया है आज?’
सरफराज को नस्लीय टिप्पणी के लिए आईसीसी के सामने तलब किया जा सकता है। अगर उन्हें आईसीसी के कोड 2.1.1, जो कि नस्लीय टिप्पणी से संबंधित है, का दोषी पाया जाता है तो 4 से 8 सस्पेंशन प्वाइंट का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
पांच मैचों की सीरीज का तीसरा वनडे शुक्रवार को सेंचुरियन में खेला जाएगा।