केपटाउन टेस्‍ट: दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्‍ट में पाक को 9 विकेट से हरा जीती सीरीज

लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम की शुरुआत अच्‍छी नहीं रही।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 06, 2019, 03:16 PM IST

Published On Jan 06, 2019, 03:16 PM IST

Last UpdatedJan 06, 2019, 03:16 PM IST

Dean-Elgar © Getty Images

दक्षिण अफ्रीका ने केपटाउन में खेले गए दूसरे टेस्‍ट मैच में पाकिस्‍तान को 9 विकेट से रौंदकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

सीरीज का तीसरा और अंतिम टेस्‍ट मैच शुक्रवार से जोहांसबर्ग में खेला जाएगा। पाकिस्‍तान की ओर से रखे गए 41 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी मेजबान दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 9.5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 43 रन बनाकर मैच और सीरीज अपने नाम कर लिया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें: डीआरएस न लेने पर लियोन और स्‍टार्क पर बरसे रिकी पोंटिंग

लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम की शुरुआत अच्‍छी नहीं रही। टीम के कुल स्‍कोर अभी चार रन ही जुड़े थे कि ओपनर थिउनिस ब्रूएन को पेसर मोहम्‍मद अब्‍बास ने विकेटकीपर सरफराज अहमद के हाथों कैच कराकर मेजबान टीम को शुरुआती झटका दिया।

ब्रूएन चार रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद दूसरे ओपनर डीन एल्‍गर ने हाशिम अमला के साथ पारी को आगे बढ़ाने की कोशिश की लेकिन अमला 2 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। कप्‍तान फाफ डु प्‍लेसिस 3 रन बनाकर नाबाद लौटे वहीं एल्‍गर ने नाबाद 24 रन बनाए।

पढ़ें: रणजी ट्रॉफी: क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की करने के इरादे से उतरेंगे विदर्भ और कर्नाटक

इससे पहले पाकिस्‍तान की दूसरी पारी 294 रन पर ऑलआउट हो गई थी। उसकी ओर से दूसरी पारी में असद शफीक ने सबसे अधिक 88, बाबर आजम 72 और शान मसूद ने 61 रन बनाए।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से दूसरी पारी में पेसर डेल स्‍टेन और कगीसो रबाडा ने सबसे अधिक 4-4 विकेट लिए। फिलैंडर और ओलिवियर के खाते में एक-एक विकेट गए। पाकिस्‍तान ने पहली पारी में 177 रन बनाए थे। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 431 रन बनाकर 254 रन की बढ़त प्राप्‍त की थी।

पहली पारी में 103 रन की पारी खेलने वाले दक्षिण अफ्रीकी कप्‍तान फाफ डु प्‍लेसिस को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Editor's Pick