- Home
- News
- South Africa vs Pakistan, 5th ODI: de Kock, van der Dussen,du Plessis shines as Host wins over pak by 7 wickets, clinch series 3-2
दक्षिण अफ्रीका ने पाक को 7 विकेट से हरा 3-2 से जीती वनडे सीरीज
पाकिस्तान की ओर ओर से रखे गए लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 40 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 241 रन बनाए।
Published On Jan 31, 2019, 12:04 AM IST
Last UpdatedJan 31, 2019, 12:04 AM IST
Quinton-de-Kock © Getty Images
सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (83), कप्तान फाफ डु प्लेसिस (50) और रासी वान डेर डुसेन (50) की अर्धशतकीय पारी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने पांचवें और निर्णायक मैच में पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर 5 मैचों की वनडे सीरीज 3-2 से जीत ली।
पढ़ें: नहीं रहे 6 टेस्ट मैचों में अंपायरिंग करने वाले भारतीय अंपायर दारा दोतीवाला
पाकिस्तान की ओर ओर से रखे गए 241 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 40 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर विजयी रन हासिल कर लिया।
दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और कुल स्कोर में 39 रन जुड़े थे कि अनुभवी सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला (14) को मोहम्मद रिजवान के हाथों कैच कराकर तेज गेंदबाज शाहीन आफरीदी ने दक्षिण अफ्रीका को तगड़ा झटका दिया।
पढ़ें: इंग्लैंड ने ओपनर जेनिंग्स और राशिद को किया बाहर, जो डेनली करेंगे डेब्यू
इसके बाद क्विंटन डी कॉक ने रीजा हैंड्रिक्स (34) के साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 61 रन जोड़े। हैंड्रिक्स को पेसर मोहम्मद आमिर ने आफरीदी के हाथों कैच कराया। हैंड्रिक्स ने 33 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का लगाया।
दक्षिण अफ्रीका का तीसरा और अंतिम विकेट डी कॉक के रूप में गिरा। उन्हें उस्मान शिनवारी ने हसन अली के हाथों लपकवाया। मैन ऑफ द मैच रहे क्विंटन डी कॉक ने 58 गेंदों पर 11 चौके और तीन छक्के लगाए।
कप्तान फाफ डु प्लेसिस और रासी वान डेर डुसेन ने चौथे विकेट पर नाबाद 95 रन की साझेदारी की। डु प्लेसिस ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 72 गेंदों पर 3 चौके लगाए जबकि डुसेन ने 61 गेंदों पर तीन छक्के लगए।
पाकिस्तान की ओर से फखर जमां ने खेली 70 रन की पारी
इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। सलामी बल्लेबाज फखर जमां के जीवनदान मिलने के बाद खेली गई 70 रन की पारी के बावजूद पाकिस्तान की टीम 8 विकेट पर 240 रन ही बना सकी।
जब फखर जमां क्रीज पर थे तब लग रहा था कि पाकिस्तान बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रहेगा। वह आउट होने वाले चौथे बल्लेबाज थे और तब टीम का स्कोर 25 ओवर में 128 रन था। लेकिन उनके आउट होने के बाद रन गति धीमी पड़ गयी और अगले 15 ओवरों में केवल 49 रन बने।
आठवें नंबर के बल्लेबाज इमाद वसीम ने आखिर में 31 गेंदों पर नाबाद 47 रन बनाकर पाकिस्तान को इस निर्णायक मैच में सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। उन्होंने आखिरी दो ओवर में डेल स्टेन और कैगिसो रबादा पर छक्के जड़े।
ऑलराउंडर ड्वेन प्रिटोरियस और एंडिल फेलुकवायो ने दो-दो विकेट लिए। बाएं हाथ के बल्लेबाज फखर जमां ने अपनी 73 गेंद की पारी में दस चौके लगाए। जब वह 20 रन पर थे तब रबादा की गेंद पर हाशिम अमला ने स्लिप में उनका आसान कैच छोड़ा था।