- क्रिकेट न्यूज़
- News
- South Africa vs Pakistan, 5th ODI: Pakistan set South Africa 241-run Target After Fakhar Zaman half Century
केपटाउन वनडे: फखर का अर्धशतक, पाक ने द. अफ्रीका के सामने रखा 241 रन का लक्ष्य
पांच मैचों की सीरीज अभी 2-2 की बराबरी पर है।
Published On Jan 30, 2019, 08:52 PM IST
Last UpdatedJan 30, 2019, 08:52 PM IST
Fakhar-Zaman © Getty Images
सलामी बल्लेबाज फखर जमां (70) की अर्धशतकीय पारी के बूते पाकिस्तान ने केपटाउन में जारी सीरीज के 5वें और निर्णायक वनडे में दक्षिण अफ्रीका के सामने 241 रन का लक्ष्य रखा है।
पढ़ें: न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की नजर 4-0 की बढ़त पर
दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट पर 240 रन बनाए।
पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसका पहला विकेट 8 रन के कुल स्कोर पर गिर चुका था। ओपनर इमाम उल हक को तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने प्रटिोरियस के हाथों कैच कराकर पाकिस्तान को पहला झटका दिया।
पढ़ें: थिसारा परेरा बोले- मजाक बन कर रह गई श्रीलंका टीम, एसएलसी से हस्तक्षेप की मांग की
इमाम आठ रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद फखर ने बाबर आजम के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी की। बाबर 24 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें प्रिटोरियस ने बोल्ड किया।
इसके बाद अनुभवी मोहम्मद हफीज ने 17 जबकि कप्तान शोएब मलिक 31 रन बनाकर आउट हुए। इमाद वसीम 47 रन बनाकर नाबाद लौटे। फखर ने 73 गेंदों पर 10 चौके लगाए जबकि इमाद ने 31 गेंदों पर 4 चौके और दो छक्के लगाए वहीं शादाब खान ने 19 रन का योगदान दिया।
मोहम्मद रिजवान 10 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद आमिर ने छह रन का योगदान दिया वहीं शाहीन आफरीदी खाता खोले बगैर नाबाद लौटे। दक्षिण अफ्रीका की ओर से प्रिटोरियस और एंडिले फेहलुकवायो ने दो-दो जबकि स्टेन, रबादा और मूल्डर ने एक-एक विकेट लिया।