पाक के खिलाफ द. अफ्रीकी टीम में स्‍टेन और डी कॉक की वापसी

मेजबान दक्षिण अफ्रीकी टीम में बाकी बचे वनडे के लिए अनुभवी विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक और तेज गेंदबाज डेल स्‍टेन की भी वापसी हुई है।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 24, 2019, 10:22 AM IST

Published On Jan 24, 2019, 10:22 AM IST

Last UpdatedJan 24, 2019, 10:22 AM IST

Beuran-Hendricks (AFP Photo)

दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्‍तान के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के बचे तीन मुकाबलों के लिए बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बेउरन हैंड्रिक्‍स को टीम में शामिल किया है।

पढ़ें:  न्‍यूजीलैंड ने भारत के सामने रखा 193 रन का लक्ष्‍य

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पांच मैचों की सीरीज अभी 1-1 से बराबर है। मेजबान दक्षिण अफ्रीकी टीम में बाकी बचे वनडे के लिए अनुभवी विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक और तेज गेंदबाज डेल स्‍टेन की भी वापसी हुई है। डी कॉक और स्‍टेन को मौजूदा सीरीज के शुरुआती दो वनडे में आराम दिया गया था। तेज गेंदबाज डुआने ओलिविर, डेन पैटरसन और हेनरिक क्‍लासेन को 14 सदस्‍यीय टीम से बाहर कर दिया गया है।

28 साल हैंड्रिक्‍स ने 7 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 27.37 की औसत से कुल 8 विकेट लिए हैं। उन्‍होंने अपना अंतिम इंटरनेशनल मैच अक्‍टूबर, 2017 में खेला था। इसके बाद इस तेज गेंदबाज ने हाल में संपन्‍न मजांसी सुपर लीग टी-20 टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर सबकों प्रभावित किया था।

पढ़ें: पहले दिन विंडीज की ओर से 3 अर्धशतक, एंडरसन का ‘चौका’

क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) के नेशनल सेलेक्‍शन पैनल के कन्‍वेनर लिंडा जोंडी ने कहा, ‘ हम इससे बहुत खुश हैं कि हमारे पास तेज गेंदबाजी में गहराई है। हमारे पास अभी लुंगी एंगिडी हैं जो चोट से उबर रहे हैं। इसके अलावा एनरिक नार्त्‍जे भी पूरी तरह से स्‍वस्‍थ हो चुके हैं।’

मौजूदा सीरीज का पहला वनडे पाकिस्‍तान ने जीता था जबकि दूसरे वनडे में शानदार वापसी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्‍तान को 5 विकेट से हराया था। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका की ओर से मैन ऑफ द मैच एंडिले फेहलुकवायो ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया था। फेहलुकवायो ने 22 रन देकर चार विकेट लिए थे इसके अलावा उन्‍होंने नाबाद 69 रन बनाए थे।

Editor's Pick