- क्रिकेट न्यूज़
- News
- South Africa vs Pakistan: Sarfraz Ahmed sets new record, surpassed MS Dhoni & adam Gilchrist
जोहान्सबर्ग टेस्ट में सरफराज अहमद ने तोड़ा 'कप्तान' धोनी का रिकॉर्ड
पाकिस्तान की टीम साउथ अफ्रीका दौरे पर है, जहां तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है।
Published On Jan 14, 2019, 03:21 PM IST
Last UpdatedJan 14, 2019, 03:21 PM IST
Sarfraz Ahmed (File Photo) @ Getty Images
दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज में मेहमान टीम के कप्तान सरफराज अहमद ने एक नया कीर्तिमान अपने नाम किया। वो एक टेस्ट मैच में सर्वाधिक कैच पकड़ने वाले विकेटकीपर कप्तान बन गए हैं।
सरफराज अहमद ने टेस्ट मैच के दौरान विकेट के पीछे साउथ अफ्रीकी खिलाड़ियों के कुल 10 कैच लपके। मैच के दौरान डुआने ओलिवर सरफराज अहमद का 10वां शिकार बने। इस कैच के साथ ही सरफराज अहमद ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है। विकेटकीपर कप्तान रहते धोनी ने एक टेस्ट मैच में अधिकतम आठ कैच पकड़े हैं। साल 2014 में धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये कारनामा किया था।
पढ़ें:- आईपीएल में तेज गेंदबाजों को आराम देने के पक्ष में नहीं हैं आशीष नेहरा
10 कैच लपककर इस लिस्ट में अब सरफराज अहमद पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। धोनी के अलावा ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट (2004) और साउथ अफ्रीका के एलेक स्टीवर्ट(1998) विकेटकीपर कप्तान रहते हुए एक मैच में आठ कैच लपक चुके हैं।
पढ़ें:- अगर प्लेइंग इलेवन में चुना गया तो मौके को हाथ से जाने नहीं दूंगा: शुभमन गिल
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज पाकिस्तान की टीम पहले ही 0-2 से हार चुकी है। जोहान्सबर्ग में सीरीज का आखिरी मैच खेला जा रहा है। इस मैच में भी पाकिस्तान की हार लगभग तय नजर आ रही है। इस मैच के बाद दोनों टीमों के बीच पांच वनडे और तीन टी-20 मैच भी खेले जाएंगे।