- क्रिकेट न्यूज़
- News
- South Africa vs Sri Lanka, 1st Test: Srilanka top order faltered against South Africa on Day 3
डरबन टेस्ट: द.अफ्रीका के मुश्किल लक्ष्य के सामने श्रीलंका की पारी लड़खड़ाई
दक्षिण अफ्रीका ने सुबह चार विकेट पर 126 रन से आगे खेलना शुरू किया।
Published On Feb 15, 2019, 09:04 PM IST
Last UpdatedFeb 15, 2019, 09:04 PM IST
Faf du Plesis with Quinton de kock @afp
श्रीलंका ने 304 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को शुरू में ही तीन विकेट गंवा दिए।
खराब मौसम के कारण जब तीसरे दिन का खेल समय से पहले समाप्त घोषित करना पड़ा तब श्रीलंका ने तीन विकेट पर 83 रन बनाए थे। श्रीलंका की टीम अब भी लक्ष्य से 221 रन पीछे है। स्टंप के समय अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे ओसादो फर्नांडो 28 और कुसल परेरा 12 रन पर खेल रहे हैं।
पढ़ें: 21 साल के मयंक मार्कंडेय ने बनाई टीम इंडिया में जगह, जानिए कौन हैं
दक्षिण अफ्रीका ने इससे पहले अपनी दूसरी पारी में 259 रन बनाए। उसकी पारी का आकर्षण कप्तान फाफ डु प्लेसिस के 90 रन रहे। उनके अलावा क्विंटन डिकॉक ने 55 रन की उपयोगी पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका ने अपने आखिरी पांच विकेट आठ रन के अंदर गंवाए।
दक्षिण अफ्रीका ने सुबह चार विकेट पर 126 रन से आगे खेलना शुरू किया। डु प्लेसिस और डिकॉक ने पांचवें विकेट के लिये 96 रन जोड़कर टीम को चार विकेट पर 95 रन की खराब स्थिति से उबारा।
पढ़ें: ‘विश्व कप 2019 के लिए 18 भारतीय खिलाड़ी तय, उन्हें ही रोटेट करेंगे’
अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे लेसिथ इम्बुलदेनिया श्रीलंका की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 66 रन देकर पांच विकेट लिए। विश्व फर्नांडो (71 रन देकर चार) ने उनका अच्छा साथ दिया।
(इनपुट-भाषा)