• Home
  • News
  • South Africa vs Sri Lanka, 2nd T20: The top order batsmen have to take the responsibility; Says Lasith Malinga

टी20 सीरीज गंवाने के बाद टॉप ऑर्डर के बल्‍लेबाजों पर बरसे कप्‍तान मलिंगा

दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 180 रन बनाए थे।

Edited By : Cricket Country Staff |Mar 23, 2019, 06:33 PM IST

Published On Mar 23, 2019, 06:33 PM IST

Last UpdatedMar 23, 2019, 06:33 PM IST

lasith-malinga @Getty Image

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज गंवाने के बाद श्रीलंका के सीमित ओवरों के कप्‍तान लसिथ मलिंगा ने कहा है कि टीम के शीर्ष क्रम के बल्‍लेबाजों को जिम्‍मेदारी उठाते हुए रन बनाने होंगे।

पढ़ें: इस खास वजह से नहीं हो रही इंडियन टी20 लीग की ओपनिंग सेरेमनी

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सेंचुरियन में शुक्रवार को खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 16 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 180 रन बनाए थे।

जवाब में श्रीलंका की टीम 9 विकेट पर 164 रन ही बना सकी। सेंचुरियन में खेले गए इस मुकाबले में श्रीलंका की आधी टीम 56 रन के कुल स्‍कोर पर पवेलियन लौट चुकी थी। इसरु उडाना ने 48 गेंदों पर सर्वाधिक 84 रन बनाए। उडाना आखिर तक नाबाद रहे।

पढ़ें: ‘वार्नर दर्शकों को फिर अपनी धुंआधार बल्लेबाजी से लुभाने को तैयार’

हार के बाद मलिंगा ने कहा, ‘ मुझे लगता है कि हमारी गेंदबाजी बहुत अच्‍छी थी। हालांकि हमने दो-तीन ओवर में कुछ ज्‍यादा ही रन लुटा दिए। लेकिन ये अच्‍छा विकेट था। इस विकेट पर 170-175 रन का पीछा किया जा सकता था। हमने 10 रन अतिरिक्‍त दे दिए। टॉप ऑर्डर का फेल होना मेरे और सपोर्ट स्‍टाफ के लिए निराशाजनक है। टॉप आर्डर के बल्‍लेबाजों को जिम्‍मेदारी लेनी होगी।’

सीरीज का तीसरा और अंतिम टी-20 मैच रविवार को जोहांसबर्ग में खेला जाएगा। मलिंगा ने उडाना की जमकर प्रशंसा की।

बकौल मलिंगा, ‘ उडाना जैसे खिलाड़ी की हमें जरूरत है। उन्‍होंने जिम्‍मेदारी उठाई और पारी को आगे बढ़ाया। हमें उनसे भविष्‍य में काफी उम्‍मीद है। मैंने विकेट झटकने की कोशिश नहीं की। मैं अपने बेसिक्‍स पर ध्‍यान दे रहा था। यदि आप बांउड्रीज को रोकेंगे तो रिजल्‍ट आपके सामने दिखेगा।’

Editor's Pick