केपटाउन वनडे: कुसल मेंडिस का अर्धशतक, दक्षिण अफ्रीका के सामने 226 रन का लक्ष्‍य

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 49.3 ओवर में 225 रन बनाए।

Edited By : Cricket Country Staff |Mar 16, 2019, 08:38 PM IST

Published On Mar 16, 2019, 08:38 PM IST

Last UpdatedMar 16, 2019, 08:38 PM IST

Kusal-Mendis @Getty image (file photo)

कुसल मेंडिस (56) की अर्धशतकीय पारी के बूते श्रीलंका ने केपटाउन में जारी सीरीज के पांचवें और अंतिम वनडे में दक्षिण अफ्रीका के सामने 226 रन का लक्ष्‍य रखा है।

पढ़ें: रहमत शाह शतक से चूके, अफगानिस्तान मजबूत स्थिति में

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 49.3 ओवर में 225 रन बनाए। उसकी ओर से मेंडिस ने सबसे अधिक रन बनाए। मेंडिस ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 84 गेंदों पर 3 चौके लगाए।

इसके अलावा प्रियमल परेरा ने 33 जबकि इसरु उडाना ने 32 रन का योगदान दिया। ओशाडा फर्नांडो 22 रन बनाकर आउट हुए। श्रीलंका की शुरुआत अच्‍छी नहीं रही और 14 रन के कुल स्‍कोर पर उसके दोनों ओपनर अविष्‍का फर्नांडो और उपुल थरंगा पवेलियन लौट चुके थे।

पढ़ें: सैन्य बलों की मदद के लिए 20 करोड़ रुपये देगा बीसीसीआई

फर्नांडो 9 रन बनाकर आउट हुए वहीं अनुभवी थरंगा 8 गेंदों पर 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद फर्नांडो और मेंडिस ने पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट पर 49 रन जोड़े। फर्नांडो के आउट होने के बाद मेंडिस को प्रियमल परेरा का साथ मिला। दोनों बल्‍लेबाजों ने चौथे विकेट पर 62 रन की साझेदारी की।

लोअर ऑर्डर में उडाना ने परेरा के साथ मिलकर आठवें नंबर पर 61 रन जोड़े। दक्षिण अफ्रीका की ओर से तेज गेंदबाज कगीसो रबाडा ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए जबकि एनरिच नोर्त्‍जे और इमरान ताहिर ने दो-दो विकेट लिए। एंडिले फेहलुकवायो और लुंगी एंगिडी के खाते में एक-एक विकेट गया।

Editor's Pick