add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम को लगा तगड़ा झटका, हेड कोच रॉब वाल्टर ने दिया इस्तीफा

उन्होंने 36 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और 31 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में राष्ट्रीय टीम का मार्गदर्शन किया और टीम को कई महत्वपूर्ण सीरीज में जीत दिलाई.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - April 1, 2025 8:33 PM IST

South Africa white-ball coach Rob Walter resigns: साउथ अफ्रीका के सफेद गेंद के मुख्य कोच रॉब वाल्टर निजी कारणों से इस महीने के अंत में अपने पद से हट जाएंगे. वाल्टर ने निजी कारणों से अपना इस्तीफा दिया जिसे क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने स्वीकार कर लिया है.

मार्च 2023 से इस पद पर काबिज वाल्टर ने वैश्विक मंच पर साउथ अफ्रीका की हालिया सफलताओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उनके मार्गदर्शन में साउथ अफ्रीका ने 2024 में अपने पहले आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया जहां वे बारबाडोस में भारत से हारकर उपविजेता रहे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बतौर कोच शानदार रहा कार्यकाल

रॉब वाल्टर के कार्यकाल में 50 ओवर की टीम भारत में आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में भी पहुंची. अपने कार्यकाल के दौरान वाल्टर ने 36 एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय और 31 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में राष्ट्रीय टीम का मार्गदर्शन किया जिसमें नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ श्रृंखला में जीत शामिल है. उनका अंतिम दौरा आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 था जिसमें साउथ अफ्रीका एक और सेमीफाइनल में पहुंची.

साउथ अफ्रीका को कोचिंग देना सम्मान की बात: वाल्टर

क्रिकेट साउथ अफ्रीका की एक विज्ञप्ति में वाल्टर ने कहा, साउथ अफ्रीका को कोचिंग देना सम्मान की बात है और हमने जो कुछ भी हासिल किया है, उस पर मुझे बेहद गर्व है. उन्होंने कहा, खिलाड़ी, सहयोगी स्टाफ और साउथ अफ्रीकी क्रिकेट समुदाय इस पूरी यात्रा में शानदार रहे हैं, मेरे लिए यह समय दूर जाने का है, मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि टीम आगे बढ़ती रहेगी और और भी अधिक ऊंचाइयों को छुएगी. सीएसए ने कहा कि उनके पद के लिए नाम की घोषणा उचित समय पर की जाएगी.

इनपुट- भाषा