IND vs SA: सूर्या की गलती का साउथ अफ्रीका ने उठाया फायदा, डि कॉक ने सारी बात बता दी
IND vs SA: सूर्या की गलती का साउथ अफ्रीका ने उठाया फायदा, डि कॉक ने सारी बात बता दी
IND vs SA: भारत को साउथ अफ्रीका के हाथों मैच में हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक ने बताया कि आखिर भारतीय टीम से कहां गलती हो गई.
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - December 12, 2025 10:29 AM IST
quinton De Kock
न्यू चंडीगढ़: साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ मुल्लांपुर में खेले गए दूसरे टी20 मैच को 51 रन से जीता. साउथ अफ्रीका के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने 46 गेंदों में 7 छक्कों और 5 चौकों के साथ 90 रन बनाए. उनकी यह पारी मैच में निर्णायक साबित हुई. इस मैच में जिताऊ पारी के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. जीत के बाद इस सलामी बल्लेबाज ने बताया कि आखिर कहां मैच भारत के हाथ से निकल गया. और असल में बाजी कहां पलटी.
मैच खत्म होने के बाद बाएं हाथ के बल्लेबाज ने पिच के बदले हुए रवैये पर बात की. उन्होंने कहा, ‘जब भारतीय टीम ने बल्लेबाजी की, तब स्थिति उलट गई. पिच में गति भी आ गई. गेंद तेजी से मूव होने लगी. जब हम बल्लेबाजी कर रहे थे, तब गेंद धीमी थी और कम मूव हो रही थी. यही दोनों पारियों की स्थितियों में सबसे बड़ा फर्क था.’
Add Cricket Country as a Preferred Source
क्विंटन डी कॉक ने अपनी तूफानी पारी को लेकर कहा, ‘मुझे खुद नहीं पता क्या हो रहा था, यह बस हो रहा था. शायद यही बात है कि जब मैं बल्लेबाजी में सेट हो जाता हूं, तो उसे पूरी तरह भुनाने की कोशिश करता हूं. मेरा मानना है कि ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हम एक-दूसरे के खिलाफ बहुत बार खेलते हैं. हम हमेशा अच्छी पिचों पर खेलते हैं, खासकर भारत में.’
क्विंटन डी कॉक ने अपने कप्तान एडेन मार्करम के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 47 गेंदों में 83 रन की साझेदारी की. इस पार्टनरशिप ने साउथ अफ्रीका के लिए बड़े स्कोर तक पहुंचने की बुनियाद तैयार की. उन्होंने इस साझेदारी को लेकर कहा, ‘मुझे लगा कि पिच शुरुआती समय में थोड़ी धीमी थी, गेंद बल्ले तक पहुंचने में समय ले रही थी. जब हम बल्लेबाजी कर रहे थे, तब नए बल्लेबाज के लिए सेट होना मुश्किल था. बॉल गीली नहीं लग रही थी, वह ड्राई ही महसूस हो रही थी. इसलिए यह सिर्फ मेरे और एडेन मार्करम के टिककर साझेदारी करने का मामला था, क्योंकि नए बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होने वाला था.’
साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 213 रन बनाए. इसके जवाब में भारतीय टीम 19.1 ओवरों में महज 162 रन पर सिमट गई. भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पांच रन बनाए. वहीं उपकप्तान शुभमन गिल तो खाता भी नहीं खोल पाए. तिलक वर्मा ने जरूर 62 रन की पारी खेली लेकिन यह टीम के लिए खाफी नहीं थी.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.