add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

T20 विश्व कप 2021 में हुए बाहरी विवादों को भुला अच्छा प्रदर्शन करेगी दक्षिण अफ्रीका टीम: प्रिटोरियस

दक्षिण अफ्रीका ने 'ब्लैक लाइव्स मैटर' पर अपने रुख को लेकर क्विंटन डी कॉक के साथ हुए विवाद को दूर किया।

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - November 2, 2021 3:47 PM IST

दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर खिलाड़ी ड्वेन प्रिटोरियस (Dwaine Pretorius) ने इस बात की खुशी जताई है कि टी20 विश्व कप टूर्नामेंट में टीम बाहरी विवादों को दूर कर बेहतरीन प्रदर्शन करने में सफल रही है।

अब तक खेले तीन में से दो मैच जीतकर दक्षिण अफ्रीका ग्रुप एक की अंकतालिका में इंग्लैंड के बाद दूसरे स्थान पर है और सेमीफाइनल में पहुंचने की प्रबल दावेदार बनी हुई है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने कहा, “इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन सा विवाद सामने आया है। अगर आप इस बारे में सोचते हैं तो इसका असर आपके खेल पर पड़ता है। इस कोरोना महामारी में हम कुछ महीने से एक साथ है और हम मिलकर एक परिवार की तरह खेल रहे हैं।”

सुपर 12 ग्रुप में बांग्लादेश सबसे निचले पायदान पर है। इससे लेकर प्रिटोरियस ने कहा, “मुझे आश्चर्य है कि ये टीम कैसे निचले पायदान पर आ गई। वहीं, ग्रुप में दक्षिण अफ्रीका दूसरे स्थान पर है।”

दक्षिण अफ्रीका ने ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ पर अपने रुख को लेकर क्विंटन डी कॉक के साथ हुए विवाद को दूर किया, जिसने टीम में हलचल पैदा कर दी थी। लेकिन टीम अब एक साथ होकर खेल रही है।