×

जोहांसबर्ग एकदिवसीय: मॉरिस की बदौलत 1 विकेट से जीता द. अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज क्रिश मॉरिस को मैन ऑफ द मैच बनाया गया

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Updated on - February 13, 2016 10:26 AM IST

क्रिश मॉरिश © Getty Images
क्रिस मॉरिस © Getty Images

क्रिस मॉरिस (62 रन, 38 गेंद, 3 चौके, 4 छक्के) की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने शुक्रवार को न्यू वांडर्स स्टेडियम में खेले गए चौथे एकदिवसीय मुकाबले में इंग्लैंड को एक विकेट से हरा दिया। इसके साथ पांच मैचों की इस सीरीज में दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर पहुंच गई हैं। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को 47.5 ओवरों में 262 रनों पर सीमित किया और फिर 47.2 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर जीत के लिए जरूरी रन बना लिए। इंग्लैंड के लिए जोए रूट ने 109 रनों की बेहतरीन पारी खेली लेकिन मौरिस के 62 रनों से उनकी इस पारी की चमक को फीकी कर दी। ये भी पढ़ें: इरफान पठान ने मोहम्मद कैफ को नहीं दिया शादी का निमंत्रण?

मॉरिस को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वह एक विकेट भी हासिल करने में सफल रहे थे। इंग्लैंड की ओर से एलेक्स हाल्स ने 50 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा क्रिस वोक्स ने 33 और आदिल राशिद ने 39 रन जोड़े। ये भी पढ़ें: कोहली ने दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला के साथ सेल्फी की पोस्ट

दक्षिण अफ्रीका की ओर से कागीसो राबाडा ने चार और इमरान ताहिर ने तीन सफलता हासिल की। दक्षिण अफ्रीका की ओर से क्विंटन डी कॉक ने 27, फाफ दू प्लेसिस ने 34, अब्राहम डिविलियर्स ने 36, ज्यां पॉल ड्यूमिनी ने 31, फारहान बेहरादीन ने 38 और डेविड वीज ने 21 रन बनाए।

TRENDING NOW

इंग्लैंड की ओर से राशिद, क्रिस वोक्स और रीस टोपले ने दो-दो विकेट लिए। दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज क्रिस मॉरिस को मैन ऑफ द मैच बनाया गया मॉरिस ने सिर्फ 38 गेंदों का सामना करते हुए 62 रन बनाए। जिसमें 3 चौके व 4 छक्के शामिल है।