• Home
  • News
  • South African all-rounder Lance Klusener appointed as consultant coach of Delhi Team

पूर्व दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर क्‍लूजनर बने दिल्‍ली रणजी टीम के सलाहकार

रणजी ट्रॉफी 2018-19 सीजन में दिल्‍ली की टीम को देंगे कोचिंग।

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 03, 2018, 03:31 PM IST

Published On Sep 03, 2018, 03:31 PM IST

Last UpdatedSep 03, 2018, 03:31 PM IST

Lance Klusener Getty Image

Lance Klusener © Getty Image

रणजी ट्रॉफी 2018-19 सीजन के लिए दिल्‍ली की टीम ने साउथ अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर लांस क्लूजनर को अपना सलाहकार कोच बनाने का फैसला किया है। दिल्ली की टीम के पूर्व कप्तान रहे मिथुन मन्हास मुख्य कोच की भूमिका निभाएंगे।

डीडीसीए अध्यक्ष रजत शर्मा ने ने कहा, ‘‘लांस क्लूजनर 19 सितंबर से शुरू हो रहे वनडे टूर्नामेंटों (विजय हजारे ट्राफी और देवधर ट्रॉफी) और फरवरी 2019 में होने वाले घरेलू टी20 टूर्नामेंट में डीडीसीए की रणजी टीम के सलाहकार होंगे।’’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रजत शर्मा ने कहा, ‘‘लांस क्‍लूजनर मुख्य कोच और टीम के अन्य कोचों के साथ सेवाएं देंगे।’’ क्लूजनर ने साउथ अफ्रीका के लिए 49 टेस्ट में 1906 रन बनाने के अलावा 80 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा क्‍लूजनर के नाम चार टेस्ट शतक भी हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 64 रन देकर आठ विकेट है।

क्लूजनर वनडे में ज्‍यादा कामयाब रहे। उन्होंने 171 मैचों में 3,576 रन बनाने के अलावा 192 विकेट निकाले। विश्व कप 1999 में उन्‍हें सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था।
डीडीसीए ने विभिन्न आयु वर्ग की टीमों के कोचों की भी घोषणा कर दी है। टी आनंद अंडर-23 टीम के मुख्य कोच होंगे जबकि हितेश जैन और रोबिन सिंह जूनियर को क्रमश: बल्लेबाजी और गेंदबाजी कोच बनाया गया है।

अंडर 19 वर्ग में राजीव विनायक मुख्य कोच होंगे जबकि एनएस नेगी को सहायक कोच और वी अरविंद को गेंदबाजी कोच की जिम्‍मेदारी दी गई है। अंडर 16 वर्ग में पंकज जोशी बल्लेबाजी कोच जबकि अरूण सिंह गेंदबाजी कोच होंगे। अंडर 14 वर्ग में प्रदीप चावला बल्लेबाजी कोच और जोगिंदर सिंह गेंदबाजी कोच होंगे।

महिला चयन समिति की भी घोषणा की गई। अंजुम चोपड़ा, जया शर्मा और रेणुका दुआ सीनियर पैनल की सदस्य होंगी। जूनियर महिला समिति में अमिता शर्मा, रेशमा गांधी और वंदना गुप्ता शामिल हैं।

Editor's Pick