साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज सिर पर गेंद लगने से घायल

साउथ अफ्रीका के लिए टी20 खेल चुके रिचर्ड लेवी काउंटी मैच के दौरान घायल हो गए।

Edited By : Gunjan Tripathi |May 29, 2017, 01:22 PM IST

Published On May 29, 2017, 01:22 PM IST

Last UpdatedMay 29, 2017, 01:22 PM IST

रिचर्ड लेवी © Getty Images
रिचर्ड लेवी © Getty Images

साउथ अफ्रीकन बल्लेबाज रिचर्ड लेवी को नॉर्थहैम्पटनशायर बनाम वोस्टरशायर मैच में सिर पर गेंद लगने के बाद अस्पताल ले जाया गया। 29 वर्षीय लेवी नॉर्थहैम्पटनशायर के लिए 28 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे जब जॉश टंग की गेंद उनके हेलमेट पर जा लगी जिसके बाद वह बुरी तरह चोटिल हो गए। वोस्टरशायर के ट्विटर अकाउंट से इस घटना की जानकारी दी गई। लेवी के रिटायर हर्ट होने के बाद एडम रोसिंगटन ने बल्लेबाजी की।

लेवी दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रहे थे जब उन्हें चोट लगी। पहली पारी में उन्होंने 19 गेंदो में केवल 10 रन बनाए थे। नॉर्थम्पटन क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए इस मैच में वोस्टरशायर ने 8 विकेट से जीत दर्ज की। लेवी ने इस सीजन नॉर्थहैम्पटनशायर के लिए चार मैचों में 38.66 की औसत से 232 रन बनाए हैं। उनका 99 रन का सर्वाधिक स्कोर डर्बीशायर के खिलाफ मैच में आया था। लेवी साल 2013 से इस टीम से जुड़े हुए हैं। उन्होंने इस टीम के लिए खेले 39 मैचों में 35.19 की औसत से 1,478 रन बनाए। उनके नाम 2 शतक और 9 अर्धशतक हैं। [ये भी पढ़ें: हाशिम आमला को देख अंपायर अलीम दार ने बदला अपना ‘लुक’]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

लेवी ने साउथ अफ्रीका के लिए 13 अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 236 रन बनाए हैं। लेवी की स्थिती ज्यादा गंभीर नहीं है लेकिन उन्हें ठीक होने में अभी काफी समय लगेगा।

Editor's Pick