- क्रिकेट न्यूज़
- News
- South african cricketers in self isolation after returning from india 3973741
14 दिन तक आईसोलेशन में रहेंगे भारत दौरे से वापस आए दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज कोरोना वायरस की वजह से रद्द कर दी गई।
Published On Mar 18, 2020, 03:31 PM IST
Last UpdatedMar 18, 2020, 03:31 PM IST
वनडे सीरीज रद्द होने के बाद भारत (India) दौरे से लौटे दक्षिण अफ्रीकी (South African) खिलाड़ी अगले 14 दिनों तक सेल्फ आईसोलेशन में रहेंगे। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए ये एहतियात बरता जा रहा है।
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शोएब मांजरा के हवाले से कहा गया है कि खिलाड़ियों को खुद को अलग करने के लिए कहा गया है। उनकी मेडिकल जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा, “हमने खिलाड़ियों को कम से कम अगले 14 दिन अलग रहने को कहा है। उनके आसपास के लोगों और परिवारों को सुरक्षित करने का यही तरीका है।”
उन्होंने कहा, “आखिर में सब खिलाड़ियों की मानसिकता पर निर्भर था। हमने खिलाड़ियों को बीमारी के बारे में बताया था इस दौरान अगर किसी में वायरस के लक्षण पाए गए तो उसकी मेडिकल जांच कराई जाएगी और आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। भारत यात्रा के दौरान कुछ खिलाड़ियों ने मास्क पहने और कुछ ने नहीं। यात्रा के दौरान किसी से संपर्क नहीं किया गया।”
रिकी पोंटिंग ने अपने क्रिकेट करियर के बुरे दिन का किया खुलासा, ‘टर्बनेटर’ से जुड़ा है मामला
दक्षिण अफ्रीका टीम कोलकाता के रास्ते वापस लौटी है, डॉक्टर मांजरा का कहना है कि दौरे के शुरू होने से पहले ही इस बारे में चर्चा की गई थी इसलिए खतरा कम है। उन्होंने कहा, “सीएसए ने दौरे से पहले एक जोखिम मूल्यांकन किया था। हमने जोखिम को बहुत कम समझा। दौरे के दौरान दुनिया एक अलग ही जगह बन गई और हमें इस बात को ध्यान में लाना पड़ा कि वैश्विक वातावरण में बदलाव आया है।”