×

जहरीले सांप से बाल-बाल बचे दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज डेल स्टेन

डेन स्टेन तब ठगे से रह गए जब वह ब्लैक मांबा सांप को आम भूरा सांप समझ बैठे

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - February 7, 2016 6:14 PM IST

डेल स्टेन ने घायल ब्लैक मांबा सांप को बचाने की कोशिश की थी  © Getty Images (File Photo)
डेल स्टेन ने घायल ब्लैक मांबा सांप को बचाने की कोशिश की थी © Getty Images (File Photo)

हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन का घास में रेंगते हुए एक लंबे जहरीले सांप से सामना हुआ। स्टेन अपने एक दोस्त के साथ क्रुगर नेशनल पार्क में अपनी कार लेकर घूमने निकले थे। इतने उन्होंने देखा कि एक सांप घास पर घायल पड़ा हुआ है, उन्होंने कार रोकी और सोचा यह कोई आम भूरा घास वाला सांप होगा और वे उसे देखने के लिए अपनी कार से बाहर निकले, लेकिन उन्हें जैसे ही पता चला कि वह सांप तो धरती का सबसे जहरीला सांप ब्लैक मांबा, उन्होंने तुरंत अपने पैर वापस खींचे। स्टेन ने इस संबंध में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में लिखा है, “यह सांप हमारी कार की चपेट में आ गया था, हमने यह सोचकर कार रोकी कि हम उसे रोड से हटा दें। शुरुआत में हम सोच रहे थे कि वह कोई आम भूरा  सांप है। जब हम उसके थोड़ा नजदीक पहुंचे तो हमें पता चला कि हम तो खतरनाक मिस्टर ब्लैंक माम्बा से छेड़खानी कर रहे हैं!” ये भी पढ़ें: आईपीएल नीलामी 2016: फैक्ट्री वर्कर का बेटा बना करोड़पति

TRENDING NOW

उन्होंने आगे लिखा, “यह पोस्ट यह दिखाने के लिए नहीं है कि हम कितने साहसी हैं बल्कि यह दिखाने के लिए है कि अगर आपको पता न हो कि आप किस चीज से छेड़खानी कर रहे हैं  तो बेहतर यही होगा कि आप उसे उसके हाल पर ही छोड़ दें।” स्टेन वर्तमान में अपने कंधे की चोट से उबर रहे हैं और उम्मीद है कि वे अगले महीने भारत में आयोजित होने वाले टी20 विश्व कप के पहले फिट हो  जाएंगे। शनिवार को आईपीएल 9 नीलामी में स्टेन को गुजरात लायंस ने खरीदा है। बिना किसी शक के स्टेन विश्व के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक हैं। वह अपनी गेंदबाजी के आगे अच्छे से अच्छे बल्लेबाजों को पानी पिलाने का माद्दा रखते हैं। इसके पहले वह सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेले थे। इस बार उन्हें गुजरात लायंस ने 2.3 करोड़ में खरीदा है।