- क्रिकेट न्यूज़
- News
- South African pacer Lungi Ngidi out of IPL 2019 with side strain
दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज लुंगी एंगिडी चोटिल, आईपीएल से हुए बाहर
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एंगिडी चोटिल होने की वजह से इंडियन प्रीमियर लीग -2019 से बाहर हो गए हैं।
Published On Mar 20, 2019, 10:57 PM IST
Last UpdatedMar 20, 2019, 10:57 PM IST
इंडियन प्रीमियर लीग की मैजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपरकिंग्स को सीजन से पहले करारा झटका लगा। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एंगिडी चोटिल होने की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
एंडिगी को श्रीलंका के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज के दौरान चोट लगी थी। उनके कमर के निचले हिस्से की मांसपेशियों में खिंचाव की परेशानी हुई जिसकी वजह से वह टूर्नामेंट में नहीं खेल पायेंगे।
पढ़ें:- चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों को नहीं देना होगा यो-यो टेस्ट
दक्षिण अफ्रीका के टीम मैनेजर मोहम्मद मूसाजी ने आईसीसी वेबसाइट पर कहा कि एनगिडी को श्रीलंका के खिलाफ अंतिम वनडे के दौरान गेंदबाजी करते हुए परेशानी हुई और उन्होंने तुरंत गेंदबाजी रोक दी।
मूसाजी ने कहा, ‘‘स्कैन में मांसपेशियों में खिंचाव के ग्रेड दो का खुलासा हुआ है जिसके लिये उन्हें चार हफ्ते के आराम की जरूरत होगी। इसके बाद विश्व कप तक रिहैबिलिटेशन कार्यक्रम चलेगा।’’
पढ़ें:- BCCI ने जारी किया इंडियन प्रीमियर लीग का पूरा कार्यक्रम
पिछले सीजन में एंडिगी ने चेन्नई की तरफ से सात मुकाबले खेलते हुए कुल 11 विकेट हासिल किए थे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 10 रन देकर चार विकेट रहा था।