• Home
  • News
  • south zone and central zone in Duleep Trophy 2025 final

Duleep Trophy के फाइनलिस्ट हुए पक्के, इन दो टीमों के बीच होगी खिताबी भिड़ंत

दलीप ट्रॉफी के फाइनलिस्ट पक्के हो गए हैं. साउथ जोन और सेंट्रल जोन के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा.

Edited By : Saurav Kumar |Sep 07, 2025, 05:30 PM IST

Published On Sep 07, 2025, 05:30 PM IST

Last UpdatedSep 07, 2025, 05:30 PM IST

Duleep Trophy Final: सेंट्रल जोन ने रविवार को दलीप ट्रॉफी के फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है. इस टीम ने बीसीसीआई सीओई ग्राउंड पर वेस्ट जोन के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले की पहली पारी में बढ़त के आधार पर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई है.

अब फाइनल मैच में सेंट्रल जोन का सामना साउथ जोन से होगा. खिताबी मुकाबला 11 सितंबर से खेला जाएगा. टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी वेस्ट जोन पहली पारी में 438 रन पर सिमट गई. खराब शुरुआत के बावजूद सेंट्रल जोन ने ऋतुराज गायकवाड़ की पारी के दम पर मजबूत स्कोर बनाया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सेंट्रल और साउथ जोन के बीच होगा फाइनल

टीम 179 के स्कोर तक पांच विकेट गंवा चुकी थी. यहां से ऋतुराज गायकवाड़ ने तनुष कोटियान के साथ छठे विकेट के लिए 148 रन जोड़ते हुए टीम को मजबूती दी. गायकवाड़ 206 गेंदों में 184 रन बनाकर आउट हुए. उनकी इस पारी में एक छक्का और 25 चौके शामिल थे. उनके अलावा कोटियान ने 76, जबकि कप्तान शार्दुल ठाकुर ने 64 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. विपक्षी खेमे से सारांश जैन और हर्ष दुबे सर्वाधिक तीन-तीन विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे, जबकि खलील अहमद ने दो विकेट निकाले.

इसके जवाब में सेंट्रल जोन ने पहली पारी में 600 रन बनाते हुए 162 रन की बढ़त हासिल कर ली. इस टीम के लिए शुभम शर्मा ने सर्वाधिक 96 रन बनाए, जबकि उपेंद्र यादव ने 87 रन टीम के खाते में जोड़े. कप्तान रजत पाटीदार ने 77 रन की पारी खेली. उनके अलावा हर्ष दुबे ने 75 रन जुटाए. सारांश जैन ने नाबाद 63 रन बनाए.

विपक्षी खेमे से धर्मेंद्रसिंह जडेजा ने चार शिकार किए, जबकि अरजन नागवासवाला ने तीन विकेट निकाले. इसके जवाब में वेस्ट जोन ने 53.3 ओवरों के खेल तक आठ विकेट गंवाकर 216 रन बना लिए थे.टीम के लिए सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 64 रन जोड़े, जबकि तनुष कोटियान 40 रन बनाकर नाबाद रहे. विपक्षी टीम से सारांश जैन ने पांच विकेट निकाले. वहीं, हर्ष दुबे ने तीन शिकार किए.

Editor's Pick