- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Spain break record for consecutive T20I wins
स्पेन की टीम ने रचा इतिहास, T20I में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी
स्पेन ने मलेशिया के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जिसके नाम साल 2022 में लगातार 13 जीत का रिकॉर्ड था.
Published On Aug 26, 2024, 06:38 PM IST
Last UpdatedAug 26, 2024, 06:38 PM IST
(Image credit- @Cricket_Espana X)
Spain cricket Team Records: स्पेन की टीम ने टी-20 इंटरनेशनल में इतिहास रच दिया है. यूरोप टी20 विश्व कप सब रीजनल क्वालीफायर सी में ग्रीस पर 7 विकेट से जीत के साथ स्पेन ने टी-20 इंटरनेशनल में लगातार 14वीं जीत दर्ज की. स्पेन अब टी-20 मेंस इंटरनेशनल में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बन गई है.
स्पेन ने मलेशिया के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जिसके नाम लगातार 13 जीत का रिकॉर्ड था. सभी टी20I में लगातार जीत का रिकॉर्ड वर्तमान में थाईलैंड की महिलाओं के नाम है, जिन्होंने 17 मैच जीते हैं.
T20I में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम
स्पेन- 14
मलेशिया- 13
बरमुडा- 13
अफगानिस्तान- 12
रोमानिया- 12
भारत- 12
20 महीने से टी-20 में स्पेन को नहीं मिली है हार
स्पेन की टी-20 में हार लगभग 20 महीने पहले इटली के खिलाफ हुई थी, उसके बाद से उन्होंने आइल ऑफ मैन, जर्सी और क्रोएशिया के खिलाफ सीरीज में 15 जीत दर्ज की हैं, साथ ही मौजूदा टी20 क्वालीफायर में लगातार तीन जीत दर्ज की हैं, पिछले साल आइल ऑफ मैन के खिलाफ बारिश से बाधित एक मैच बिना नतीजे से समाप्त हुआ था.
फाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है स्पेन की टीम
इस शानदार जीत के बाद स्पेन के अगले साल यूरोपीय क्षेत्रीय फाइनल में पहुंचने की संभावना कम ही है, इस ग्रुप में शामिल अगर डेनमार्क अपना अंतिम ग्रुप मैच जीत जाता है, तो वे अपने बेहतर नेट रन रेट के कारण फ़ाइनल में पहुंच गया. जिससे स्पेन को फिनलैंड या संभवतः ग्वेर्नसे के खिलाफ कांस्य पदक मैच खेलना होगा.