महिला टी20 विश्व कप फाइनल के दौरान मौजूद दर्शक कोविड-19 से संक्रमित: एमसीजी

ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल 85 रन से जीतकर 5वीं बार टी20 महिला विश्व कप अपने नाम किया।

Edited By : Press Trust of India |Mar 12, 2020, 04:15 PM IST

Published On Mar 12, 2020, 04:15 PM IST

Last UpdatedMar 12, 2020, 04:15 PM IST

Melbourn Cricket Ground (MCG)

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) ने गुरुवार को कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यहां 8 मार्च को आईसीसी महिला टी20 विश्व कप फाइनल देखने पहुंचा एक व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। एमसीजी ने हालांकि जोर देते हुए कहा कि इस व्यक्ति के अन्य लोगों को संक्रमित करने का खतरा बेहद कम है।

Coronavirus Effect: क्रिकेट फैंस पर भी कोरोना का डर, अब तक सिर्फ 50 प्रतिशत ही बिके टिकट

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल 85 रन से जीतकर 5वीं बार टी20 महिला विश्व कप अपने नाम किया। एमसीजी प्रबंधन ने बयान जारी कर कहा, ‘रविवार आठ मार्च को आईसीसी महिला टी20 विश्व कप फाइनल देखने पहुंचा एक व्यक्ति अब कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है।’

उन्होंने कहा, ‘स्वास्थ्य एवं जन सेवा विभाग ने व्यक्ति के उपचार की सलाह दी है और इससे आसपास की जनता और स्टाफ के बीच कोविड-19 के फैलने को कम जोखिम के रूप में वर्गीकृत किया है। यह व्यक्ति एमसीजी के सेक्शन ए42 में नार्दर्न स्टैंड के लेवल 2 पर बैठा था।’

IPL 2020 के आयोजन पर खेल मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया, सचिव बोले- अगर यह टूर्नामेंट हुआ तो…

स्वास्थ्य एवं जन सेवा विभाग ने सलाह दी है कि एन42 में बैठे लोग अपनी सामान्य दिनचर्या जारी रखें और साफ-सफाई पर अधिक ध्यान दें। साथ ही कहा गया है कि खांसी-जुकाम जैसे लक्षण दिखने पर डॉक्टर से सलाह लें।

Editor's Pick