- क्रिकेट न्यूज़
- News
- spending time with rahul dravid in nets will help virat kohli a lot says childhood coach rajkumar sharma
'अच्छी बात है कि विराट नेट्स में द्रविड़ के साथ वक्त बिता रहे हैं': कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा
विराट कोहली के बल्ले से रन नहीं निकल रहे। इंग्लैंड दौरे पर टीम को उनसे काफी उम्मीदें हैं। अपने खेल में सुधार के लिए वह कोच राहुल द्रविड़ के साथ काफी वक्त नेट्स में बिता रहे हैं।थ
Published On Jun 23, 2022, 11:39 AM IST
Last UpdatedJun 23, 2022, 11:39 AM IST
Rahul and Virat @BCCI
विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा का मानना है कि उनके शिष्य के लिए राहुल द्रविड़ के साथ वक्त बिताना बहुत अच्छा साबित होगा। शर्मा का मानना है कि द्रविड़ के साथ नेट्स पर वक्त बिताने से कोहली को फायदा होगा।
भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ रिशेड्यूल पांचवां टेस्ट खेलने पहुंची है। यह टेस्ट मैच 1 जुलाई से बर्मिंगम में खेला जाएगा। विराट कोहली, जिन्होंने पिछले चार मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की थी, इस बार बल्ले से अच्छा प्रदर्शन कर सीरीज पर कब्जा करने में मदद करना चाहेंगे.
राजकुमार शर्मा से जब पूछा गया कि विराट कोहली नेट्स में राहुल द्रविड़ के साथ इतना वक्त बिता रहे हैं। इसका उन्हें क्या फायदा होगा। तो शर्मा ने कहा कि विराट बुनियादी खेल पर काफी ध्यान दे रहे हैं।
इंडिया न्यूज के साथ बातचीत करते हुए राजकुमार शर्मा ने कहा, ‘विराट अपने बेसिक्स पर काफी काम कर रहा है। वह पिछले काफी समय से बल्लेबाजी में मुश्किल वक्त से गुजर रहा है। यह अच्छी बात है कि वह राहुल द्रविड़ के साथ नेट्स में वक्त बिता रहा है। द्रविड़ अपने दौर के महानतम बल्लेबाजों में शुमार हैं।’
पूर्व फर्स्ट-क्लास क्रिकेटर ने कहा कि अगर विराट कोहली के खेल में कोई छोटी-मोटी परेशानी आ भी रही है तो भारतीय टीम के मुख्य कोच उसे सुधार कर सकते हैं।
शर्मा ने कहा, ‘जिस तरह की तकनीक द्रविड़ के पास थी वह कमाल थी और उनका टेंपरामेंट भी कमाल का था। ऐसा नहीं है कि विराट कोहली अपने बुनियादी खेल में कई गलतियां कर रहे हैं लेकिन कई बार अगर आप छोटी गलतियां भी कर रहे हों तो आपके पास राहुल द्रविड़ जैसा कोच हो, वह आपको बता सकता है कि आपको कैसे सुधार करना है।’