- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Spinner poonam yadav wants to bowl for csk as calls for womens ipl grow 3977830
फिरकी की जादूगर पूनम यादव ने चुनी अपनी फेवरेट IPL टीम, 'महिलाओं का टूर्नामेंट हुआ तो...'
पूनम यादव आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में सर्वाधिक विकेट निकालने के मामले में दूसरे स्थान पर रही थी.
Published On Mar 22, 2020, 06:59 PM IST
Last UpdatedMar 22, 2020, 06:59 PM IST
ऑस्ट्रेलिया में खेले गए महिला टी20 विश्व कप (ICC Women T20 World Cup) में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया. फाइनल तक भारतीय टीम अजेय रही. हालांकि खिताबी मुकाबले में भारत को मेजबानाें से बुरी तरह शिकस्त झेलनी पड़ी. शानदार प्रदर्शन के बीच भारत में महिला आईपीएल की आवाजें भी तेजी से उठने लगी हैं. भारतीय स्पिनर पूनम यादव (Poonam Yadav) ने बताया कि अगर महिला आईपीएल हुआ तो वो किस टीम से खेलना पसंद करेंगी.
अपने ट्विटर पर पूनम यादव ने लिखा, “अगर मुझे महिला आईपीएल (Women IPL) में टीम चुनने का मौका मिला तो निश्चित तौर पर मैं चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए गेंदबाजी करना पसंद करूंगी.”
ट्वीट में चेन्नई फ्रेंचाइजी को टैग किया गया. सीएसके ने बिना देरी किए पूनम यादव के ट्वीट पर प्रतिकिया दी. उन्होंने लिखा, “‘शेर असली शिकारी होते हैं.”
महिला टी20 विश्व कप के दौरान पूनम यादव ने शानदार गेंदबाजी की थी। उन्होंने इस टूर्नामेंट में भारत के लिए 10 विकेट निकाले. वो संयुक्त रूप से दूसरी सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज बनी.
विश्व कप में महिला टीम के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए सुनील गावस्कर जैसे दिग्गजों ने महिलाओं के लिए अलग से आईपीएल का अयोजन कराने की मांग भी रखी. मौजूदा समय में पुरुषों के आईपीएल के लिए महिला क्रिकेटर्स के मैच भी कराए जाते हैं. धीरे-धीरे इन मैचों की संख्या में इजाफा किया जा रहा है.