- Home
- News
- Sports hindi cricket news kieron pollard s stunning six in net session cracks glass of mi team bus watch video 5315105
IPL 2022: Kieron Pollard ने कर ली है छक्के बरसाने की तैयारी, प्रैक्टिस में तोड़ा अपनी टीम बस का कांच, Watch Video
दिल्ली के खिलाफ कीरोन पोलार्ड सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए थे. अब वह अगले मैच से पहले नेट पर जमकर पसीना बहा रहे हैं.
Published On Apr 01, 2022, 07:18 PM IST
Last UpdatedApr 01, 2022, 07:18 PM IST
आईपीएल में इस सीजन के अपने पहले मैच में हार के बाद मुंबई इंडियन्स (MI) ने अपने दूसरे मैच के लिए कमर कस ली है. शनिवार को राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ वह अपना दूसरा मैच खेलेगी और इससे पहले टीम के विस्फोटक मैच फिनिशर बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) जमकर छक्के बरसाने की तैयारी कर रहे हैं. मैच से एक दिन पहले पोलार्ड मैदान में नेट प्रैक्टिस कर रहे थे कि इस दौरान उन्होंने एक हाथ से ऐसा लंबा छक्का जड़ा कि अपनी टीम की बस का कांच ही तहस-नहस कर दिया.
मुंबई इंडियन्स ने पोलार्ड के इस आकर्षक शॉट का वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम वीडियो पर पोस्ट किया है. मुंबई ने इस वीडियो को शेयर करते हुए बताया है कि टीम में पोलार्ड को वह किस नाम से पुकारते हैं. मुंबई ने बताया कि टीम उन्हें इसी (छक्के मारकर तोड़फोड़ करने वाला खिलाड़ी) के चलते उन्हें तोड़फोड़ मंडल का मुखिया कहते हैं.
View this post on Instagram
बता दें मुंबई इंडियंन्स की टीम इस सीजन का अपना दूसरा मुकाबला शनिवार दोपहर को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलने उतरेगी. यह मैच डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकैडमी में खेला जाएगा. इससे पहले दिल्ली की पहली भिड़ंत ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली के खिलाफ हुई थी, जहां उसे 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. इस मैच में कीरोन पोलार्ड सिर्फ 3 रन बनाकर कुलदीप यादव का शिकार हुए थे.
34 वर्षीय पोलार्ड अगले मैच में अपनी धाक एक बार फिर दिखाने को बेताब हैं. सीजन के पहले मैच में पोलार्ड को बॉलिंग का मौका नहीं मिला था लेकिन दूसरे मैच में वह गेंदबाजी में अपना कमाल दिखाना चाहेंगे.