उत्तर प्रदेश में महिला क्रिकेट को बढ़ावा दिया जा रहा है: चेतन चौहान

उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री और पूर्व क्रिकेटर का कहना है महिला खिलाड़ियों को क्रिकेट के साथ दूसरे खेलों में भी बढ़ावा दिया जाएगा।

Edited By : Gunjan Tripathi |Dec 01, 2017, 05:32 PM IST

Published On Dec 01, 2017, 05:32 PM IST

Last UpdatedDec 01, 2017, 05:32 PM IST

पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान यूपी के खेल मंत्री हैं © AFP

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री चेतन चौहान ने आगरा में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी दीप्ति शर्मा और पूनम यादव के बारे में बात करते हुए कहा, “महिला खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए खास प्रयास किए जा रहे हैं। इसका नतीजा आपने महिला विश्व कप में देखा है। दोनों क्रिकेटरों ने कहा है कि वह चाहते हैं कि महिला खिलाड़ियों को ना केवल क्रिकेट बल्कि हर खेल में मौके मिलने चाहिए। हम चाहते हैं कि सरकार इन खिलाड़ियों को आर्थिक समर्थन दे। केंद्रीय खेल मंत्री का भी कहना है कि कई क्षेत्रों में काम किया जाना बाकी है। हमने इस बारे में बात की है और कई योजनाएं बनाई हैं।”

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/new-zealand-vs-west-indies-1st-test-1st-day-neil-wagner-takes-7-wickets-west-indies-in-trouble-664695″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने आगे कहा कि आजकल क्रिकेट के साथ साथ बाकी खेलों में फिटनेस का दायरा काफी बढ़ गया है। चौहान ने कहा, “वनडे फॉर्मेट तब आया, जब मेरा करियर खत्म हो चुका है। आजकल तो टेस्ट, टी20 और इंडियन प्रीमियर लीग जैसे कई टूर्नामेंट हैं। इन सब टूर्नामेंट में खेलने के लिए फिट रहना जरूरी है। पहले जब मैं खेला करता था तो हर गेंदबाज खेल के पहले घंटे में और आखिरी घंटे में एक ही गति से गेंदबाजी कर सकता था। आजकल आप ये नहीं देख सकते हैं।”

अपने करियर में 40 टेस्ट मैच खेल चुके चौहान शहर के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी खेलों को बढ़ावा देना चाहते हैं। साथ ही इसके लिए कई कैंपेन भी चलाए जा रहे हैं, ताकि छोटे शहरों और गांवों से आने वाले प्रतिभावान खिलाड़ियों को बढ़ावा मिले। चौहान ने उत्तर प्रदेश में फुटबॉल को बढ़ावा देने की बात भी की।

Editor's Pick