20 साल के शुभमन गिल ने दोहरा शतक जड़ खटखटाया टेस्ट टीम का दरवाजा

20 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज शुभमन गिल ने 2018 में तमिलनाडु जबकि 2019 में वेस्टइंडीज दौरे पर 'डबल' धमाल किया था.

Edited By : Kamlesh Rai |Feb 02, 2020, 11:37 AM IST

Published On Feb 02, 2020, 11:37 AM IST

Last UpdatedFeb 02, 2020, 11:37 AM IST

Shubman Gill @Twitter (file image)

Sports News Today 2 February-प्रतिभावान बल्लेबाज शुबमन गिल ने न्यूजीलैंड दौरे पर दोहरा शतक जड़ भारतीय टेस्ट टीम के लिए अपनी दावेदारी ठोक दी है. इस समय इंडिया ए और भारत की सीनियर क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर है. इंडिया ए टीम जहां न्यूजीलैंड ए के खिलाफ सीरीज खेल रही है वहीं टीम इंडिया मेजबान न्यूजीलैंड की सीनियर टीम से भिड़ रही है.

शुभमन गिल नेे नाबाद 204 रन की पारी खेली  

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

20 वर्षीय मिडिल ऑर्डर बैट्समैन शुबमन गिल (नाबाद 204), कप्तान हनुमान विहारी (नाबाद 100) और प्रियांक पांचाल (115) की शानदार पारी के दम पर इंडिया ए टीम ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ क्राइस्टचर्च में खेला गया पहला अनधिकृत टेस्ट मैच ड्रॉ करा लिया.

पहली पारी में 216 रन पर ढेर हो गई थी इंडिया ए टीम 

मेजबान न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. इंडिया ए टीम पहली पारी में 216 रन पर ढेर हो गई. शुबमन गिल ने 83 और हनुमान विहारी ने 51 रन का योगदान दिया. प्रियांक पांचाल और शाहबाज नदीम ने 18-18 रन बनाए. विकेटकीपर केएस भरत 16 रन बनाकर आउट हुए.

न्यूजीलैंड ए को पहली पारी में 346 रन की बढ़त प्राप्त थी 

इंडिया ए की पहली पारी के जवाब में न्यूजीलैंड ए ने अपनी पहली पारी 7 विकेट पर 562 रन बनाकर घोषित की. उसकी ओर से डेन क्लीवर ने 196 और मार्क चैपमैन ने 114 रन बनाए. इस तरह न्यूजीलैंड ए को पहली पारी में 346 रन की बढ़त मिली.

इंडिया ए की दूसरी पारी की शुरुआत बेहद खराब रही. कुल स्कोर में अभी एक रन ही जुड़ा था ओपनर मयंक अग्रवाल खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए. अभिमन्यु ईश्वरन (26) भी 59 रन के कुल स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट चुके थे.

प्रियांक पांचाल और हनुमा विहारी ने भी ठोके शतक

इसके बाद प्रियांक और शुबमन ने पारी को संभाला. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 167 रन की साझेदारी की. प्रियांक ने अपनी शतकीय पारी में 164 गेंदों पर 7 चौके और 6 छक्के लगाए. शुभमन ने अपनी डबल सेंचुरी के दौरान 279 गेंदों पर 22 चौके और 4 छक्के जड़े वहीं हनुमा ने 113 गेंदों पर 11 चौके और 3 छक्के उड़ाए.

20 साल की उम्र में लगाया तीसरा दोहरा शतक

शुबमन की उम्र 20 साल 147 दिन है. इससे पहले उन्होंने दिसंबर 2018 में पंजाब की ओर से खेलते हुए तमिलनाडु के खिलाफ नाबाद 268 रन बनाए थे जबकि पिछले साल (2019) अगस्त में इंडिया ए के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर वेस्टइंडीज ए खिलाफ नाबाद 204 रन की पारी खेली थी.

दो मैचों की सीरीज का दूसरा और अंतिम अनिधिकृत टेस्ट 7 फरवरी से लिंकन में खेला जाएगा. सीनियर टीम भी न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने वाली है. हालांकि इसके लिए अभी टीम इंडिया का चयन नहीं हुआ है. ऐसे में जब टेस्ट टीम का चयन होगा उस समय चयनकर्ता शुबमन की इस पारी को भी ध्यान में रखना चाहेंगे.

Editor's Pick