- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Sports News Today 7 March, ICC Women’s T20 World Cup 2020 Australia vs India Final, all you need to know Stats
आंकड़ों में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी, यदि फाइनल में बारिश ने डाला खलल तो...
भारत ने मौजूदा आईसीसी टी20 महिला वर्ल्ड कप के अपने पहले लीग मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 17 रन से हराया था।
Published On Mar 07, 2020, 02:04 PM IST
Last UpdatedMar 07, 2020, 02:04 PM IST
Meg Lanning with Harmanpreet Kaur @Twitter
Sports News Today 7 March ICC Women’s T20 World Cup 2020 final AUSvIND: भारतीय महिला क्रिकेट टीम आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में 4 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में रविवार को उतरेगी। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम पहली बार क्रिकेट सबसे छोटे फॉर्मेट के वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है जबकि मेजबान ऑस्ट्रेलिया छठी बार फाइनल खेलने उतरेगा। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल टीम है। भारतीय टीम का इससे पहले का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन सेमीफाइनल में पहुंचना था जो उसने तीन बार अंतिम-4 में जगह बनाई थी।
Women T20 World Cup: फाइनल से पहले हरमनप्रीत कौर को सता रहा इस बात का डर, कहा-लड़कियों ने बीते…
19 में से 13 मैच जीत चुका है ऑस्ट्रेलिया
भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें ओवरऑल 19 बार आमने-सामने हुई हैं जिसमें से 13 बार मेजबान टीम ने बाजी मारी है। भारतीय टीम पिछले दो वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया से जीती है। भारत ने मौजूदा टूर्नामेंट के लीग स्तर के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 17 रन से मात दी थी। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के पास फाइनल खेलने का ज्यादा अनुभव है।
3 टीमें बन चुकी हैं वर्ल्ड चैंपियन
यदि भारतीय टीम इस टूर्नामेंट को जीतने में सफल रहती है तो वह इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बाद विश्व कप ट्रॉफी उठाने वाली चौथी टीम बनेगी। वहीं अगर मेजबान ऑस्ट्रेलिया चैंपियन बनता है तो यह पहला मौका होगा जब ऑस्ट्रेलियाई टीम रिकॉर्ड 5वीं बार चैंपियन बनेगी।
ऑस्ट्रेलिया की पुरुष टीम टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीत सकी है
ऑस्ट्रेलिया की पुरुष क्रिकेट टीम अब तक टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीत सकी है। पिछले छह एडिशन में हालांकि वह एक बार फाइनल में प्रवेश करने में सफल रही है।
बारिश के खलल डालने पर क्या होगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाने वाला पहला सेमीफाइनल मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। यदि फाइनल मैच (8 मार्च) भी बारिश के कारण नहीं खेला जाता है तो अगले दिन यानी 9 मार्च को इसका आयोजन होगा। मतलब साफ है कि आईसीसी ने फाइनल के लिए रिजर्व डे रखा हुआ है।
स्क्वॉड:
मंधाना और शेफाली से परेशान है ये ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज; कहा- भारत के खिलाफ खेलना पसंद नहीं
भारत :
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शिखा पांडे, पूनम यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, वेदा कृष्णमूर्ति, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, पूजा वस्त्राकर, तानिया भाटिया, राधा यादव, हरलीन देओल, अरुंधति रेड्डी, शेफाली वर्मा, रिचा घोष में से।
ऑस्ट्रेलिया :
मेग लैनिंग (कप्तान) राचेल हेन्स, मेगान स्कट, एलिसा हीली, एलिस पेरी, जेस जोनासेन, डेलिसा किमिन्स, बेथ मूनी, निकोला केरी, एशलीग गार्डनर, सोफी मोलिनक्स, जॉर्जिया वेयरहम, एरिन बर्न्स, मौली स्ट्रानो, एनाबेल सदरलैंड में से।