add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 में पहली बार नहीं दिखेंगे महेंद्र सिंह धोनी

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आखिरी बार पिछले साल 2019 के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले थे. इसके बाद ब्रेक के तहत वह टीम से दूर हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by Kamlesh Rai
Last Published on - January 23, 2020 4:16 PM IST

Sports News Today January 23, India vs New Zealand 1st T20 : भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा. दोनों टीमें अपने कई खिलाड़ियों के चोटिल होने से परेशान हैं. आत्मविश्वास से लबरेज कोहली एंड कंपनी ने साल 2020 की शुरुआत टी-20 और वनडे सीरीज जीत के साथ की है. ऐसे में टीम इंडिया मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ भी जीत की लय बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी.

INDvNZ : जानिए भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले ऑकलैंड T20 में कैसा रहेगा मौसम का हाल और पिच का मिजाज

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ऐसा पहली बार होगा जब न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बगैर टी20 मैच में उतरेगी. इससे पहले टीम इंडिया ने कीवियों के खिलाफ जो 11 टी20 मैच खेले हैं उनमें सभी मैचों में धोनी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा रहे हैं.

सबसे अधिक रन धोनी के नाम

भारत की ओर से टी20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने के मामले में धोनी टॉप पर हैं. धोनी ने कीवी टीम के खिलाफ 11 मैचों में 111.50 के स्ट्राइक रेट से 223 रन बनाए हैं जिसमें 49 रन उनका बेस्ट स्कोर है. न्यूजीलैंड की ओर से भारत के खिलाफ टी-20 में सर्वाधिक रन कॉलिन मुनरो के नाम है जिन्होंने 7 टी20 में 248 रन बनाए हैं. इस दौरान मुनरो का स्ट्राकइ रेट 165.33 रहा है. उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 109 रन रहा है.

पहली बार 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी टीम इंडिया

भारतीय टीम पहली बार टी20 में 5 मैचों की द्विपक्षीय सीरीज खेलेगी. ओवरऑल की बात करें तो ये टी20 के इतिहास में दूसरा मौका है जब कोई टीम पांच मैचों की सीरीज खेल रही है. इससे पहले इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीमें पिछले साल (2019) पांच मैचों की सीरीज खेल चुकी हैं जिसमें इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 4-1 से पटखनी दी थी.

IND vs NZ : न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज में इन 3 खिलाड़ियों से भारत को रहना होगा सावधान

धोनी ने पिछले साल वर्ल्ड कप में खेला था आखिरी मैच

टीम इंडिया को अपनी कप्तानी में टी20 और वनडे विश्व कप दिला चुके धोनी 2019 क्रिकेट वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम बार प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेले थे. इसके बाद से वह ब्रेक के तहत टीम इंडिया से दूर हैं. हाल में बीसीसीआई ने अपने सालाना कॉन्ट्रेक्ट से भी धोनी को बाहर कर दिया था जिसके बाद वह झारखंड रणजी टीम के साथ नेट प्रैक्टिस करते हुए नजर आए थे.

TRENDING NOW

98 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं धोनी 

38 वर्षीय धोनी ने अब तक 98 टी20 इंटरनेशनल मैचोें में 1617 रन बनाए हैं जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं. इस दौरान धोनी के बल्ले से 116 चौके और 52 छक्के निकले हैं.