- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Sports news today january 28 icc u19 world cup 2020 quarter final 1 india under 19s vs australia under 19s likely playing xi pitch report weather update 3923794
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आज इस प्लेइंग XI के साथ उतर सकता है भारत
इंंडिया अंडर 19 क्रिकेट टीम ने ग्रुप स्टेज पर अपने तीनों मुकाबले जीतकर अंतिम 8 में प्रवेश किया है.
Published On Jan 28, 2020, 09:28 AM IST
Last UpdatedJan 28, 2020, 09:28 AM IST

Sports News Today January 28: चार बार की चैंपियन भारत और तीन बार की विजेता ऑस्ट्रेलिया की जूनियर क्रिकेट टीम आज (मंगलवार) अंडर-19 वर्ल्ड कप के पहले क्वार्टर फाइनल में आमने-सामने होंगी. ये मुकाबला पोचेफस्ट्रूम के सेनवेस पार्क में खेला जाएगा.
ICC U19 World Cup 2020: सेमीफाइनल में भारत और पाकिस्तान में हो सकती है भिड़ंत, ये है समीकरण
मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा. मौजूदा टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है. भारत ने ग्रुप स्टेज पर अपने तीनों मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है.
भारत की ओर से ओपनर यशस्वी जायसवाल का बल्ला जमकर रन उगल रहा है. उन्होंने 3 मैचों में अब तक 145 रन बनाए हैं जिसमें 2 अर्धशतक शामिल है. गेंदबाजी में रवि बिश्नोई और कार्तिक त्यागी ने सबको प्रभावित किया है. इस मुकाबले में भी दोनों गेंदबाजों से बेहतरीन गेंदबाजी की उम्मीद होगी.
उधर, ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसे पहले ही मैच में वेस्टइंडीज के हाथों हार का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद उसने जबरदस्त वापसी की है. ऑस्ट्रेलिया ने पहला मैच गंवाने के बाद लगातार दो मुकाबले जीतकर अंतिम 8 का टिकट कटाया है.
टीम इंडिया कर सकती है अंडर-19 वर्ल्ड कप खिताब का बचाव : रोहित शर्मा
उसकी टीम संतुलित दिखाई दे रही है. गेंद से लेग स्पिनर तनवीर सांघा 3 मैचों में अब तक 10 विकेट लेकर प्रभाव छोड़ने में सफल रहे हैं. इसमें 4 और 5 विकेट हॉल शामिल है. क्वार्टर फाइनल में उनका प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया के लिए अहम रहेगा.
कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
एक्यूवेदर के मुताबिक आसमान में बादल छाए रहने की आशंका है लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है. अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 16 डिग्री रहने का अनुमान है.
पिच रिपोर्ट
इस विकेट पर गेंद और बल्ले के बीच अच्छा मुकाबला देखने को मिल सकता है. तेज गेंदबाजों को नििश्चततौर पर फायदा मिलने की उम्मीद है. टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी. इस विकेट पर पहली पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम का स्कोर औसत स्कोर 243 है. चेज करने वाली टीम एक बार जीती है तो एक बार हारी भी है. एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकल सका है.
इंडिया अंडर 19 (संभावित इलेवन) :
यशस्वी जायसवाल, दिव्यांश सक्सेना, तिलक वर्मा, प्रियम गर्ग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), सिद्धेश वीर, शुभांग हेगड़े, सुशांत मिश्रा, रवि बिश्नोई, अकाश सिंह, कार्तिक त्यागी.
ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 (संभावित इलेवन) :
सैम फैनिंग, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, मैकेंजी हार्वे (कप्तान), लाचलान हीयर्नी, ओलिवर डेविस, पैट्रिक रोव (विकेटकीपर), लियाम स्कॉट, तनवीर सांघा, कोनोर सुली, टॉड मर्फी, ब्रेडले सिम्पसन.
- 2020 ICC U19 World Cup
- australia u-19
- ICC U19 Cricket World Cup 2020
- icc u19 world cup 2020
- India U 19
- India U 19 vs Australia U 19
- India U19 vs Australia U19
- Priyam Garg
- Ravi Bishnoi
- Yashasvi Jaiswal
- आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप
- आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप
- आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2020
- प्रियम गर्ग
- यशस्वी जायसवाल
- रवि बिश्नोई